{"_id":"6a15a78266bd8271f20284c9","slug":"gender-testing-gang-exposed-fir-against-four-including-doctor-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-89317-2026-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: लिंग जांच गिरोह का खुलासा, डॉक्टर समेत चार पर प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: लिंग जांच गिरोह का खुलासा, डॉक्टर समेत चार पर प्राथमिकी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
फरीदाबाद के लीलावती अस्पताल में मारा छापा, 32 हजार में आरोपी ने लिंग जांच करने का किया सौदा
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। जिला स्वास्थ्य विभाग ने फरीदाबाद में लिंग जांच और भ्रूण हत्या करने की गुप्त सूचना पर पुलिस की टीम के साथ छापा मारा। संयुक्त कार्रवाई में एक बड़े गिरोह का खुलासा हुआ। पुलिस ने एनआईटी फरीदाबाद स्थित लीलावती अस्पताल में छापा मारकर डॉक्टर सहित चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है। इनकी पहचान ओम प्रकाश, अंजलि, विष्णु और डॉ. जीके पचौरी के रूप में हुई है।
सिविल सर्जन कार्यालय को सूचना मिली थी कि फरीदाबाद में कुछ लोग पैसे लेकर गर्भ में पल रहे बच्चे का लिंग परीक्षण कर रहे हैं। सूचना के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने एक ऑपरेशन चलाया। टीम में शामिल महिला को गर्भवती बनाकर आरोपियों के पास भेजा गया। आरोपियों ने लिंग जांच के लिए 32 हजार रुपये की मांग की। इसके बाद आरोपी महिला को फरीदाबाद से गुरुग्राम और फिर पलवल ले गए, जहां अल्ट्रासाउंड मशीन के जरिये भ्रूण का लिंग परीक्षण किया गया। जांच के दौरान डॉक्टर ने गर्भ में पल रहे भ्रूण को लड़की बताया। इसके बाद टीम ने मौके पर छापा मारकर कार्रवाई की।
पीसीपीएनडीटी एक्ट के तहत मामला दर्ज
स्वास्थ्य विभाग के सीएमओ डॉ. लोकवीर ने कहा कि भ्रूण लिंग जांच और कन्या भ्रूण हत्या समाज के लिए गंभीर अपराध है। ऐसे मामलों में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच की कर रही है और इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की भी पहचान की जाएगी। पुलिस के अनुसार आरोपियों के कब्जे से नकदी, मोबाइल फोन, दस्तावेज और मेडिकल रिकॉर्ड बरामद किए गए हैं। मामले में पीसीपीएनडीटी एक्ट और भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज किया गया है।