फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Greater Noida news, Greater Noidam, Amrapali Terrace Homes Society

आम्रपाली टेरेस होम्स सोसाइटी में टला हादसा: लैपटॉप पर छत का प्लास्टर गिरा, कुछ समय पहले ही वहां से हटा था युवक

Fri, 07 Aug 2026 11:10 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 07 Aug 2026 11:10 PM IST
सार

ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित आम्रपाली टेरेस होम्स सोसाइटी में शुक्रवार को एक फ्लैट की छत का प्लास्टर अचानक गिरने से बड़ा हादसा टल गया। गनीमत रही कि फ्लैट में मौजूद युवक कुछ समय पहले ही अपनी कुर्सी से उठा था।

विज्ञापन
Greater Noida news, Greater Noidam, Amrapali Terrace Homes Society
आम्रपाली टेरेस होम्स सोसाइटी में गिरा प्लास्टर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित आम्रपाली टेरेस होम्स सोसाइटी में शुक्रवार को एक फ्लैट की छत का प्लास्टर अचानक गिरने से बड़ा हादसा टल गया। गनीमत रही कि फ्लैट में मौजूद युवक कुछ समय पहले ही अपनी कुर्सी से उठा था। प्लास्टर सीधे उसकी कुर्सी और लैपटॉप पर आ गिरा। यदि वह वहीं बैठा होता तो गंभीर रूप से घायल हो सकता था।

विज्ञापन


निवासी रमेश ने बताया कि युवक परिवार के साथ सोसाइटी में किराए पर रहता है। शुक्रवार शाम करीब चार बजे वह अपने कमरे में लैपटॉप पर काम कर रहा था। इसी दौरान वह पानी पीने के लिए कमरे से बाहर निकला। कुछ ही सेकंड बाद छत का एक बड़ा हिस्सा भरभराकर नीचे गिर पड़ा। घटना में लैपटॉप और कमरे का सामान क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि युवक बाल-बाल बच गया। बारिश और छत में बढ़ी सीलन को प्लास्टर गिरने की वजह माना जा रहा है।
विज्ञापन


घटना के बाद सोसाइटी के निवासियों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। निवासी श्वेता भारती का कहना है कि सोसाइटी में निर्माण गुणवत्ता को लेकर पहले भी सवाल उठते रहे हैं। उनका आरोप है कि जनवरी से अब तक प्लास्टर गिरने की तीन से अधिक घटनाएं हो चुकी हैं। लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद जिम्मेदार एजेंसियों ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। पूरी सोसाइटी का सुरक्षा ऑडिट व आवश्यक मरम्मत कराने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed