फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Green signal for road improvements... Connectivity between residential and commercial areas to be strengthened.

Gurugram News: सड़क सुधार को हरी झंड़ी... आवासीय और वाणिज्यिक क्षेत्रों के बीच कनेक्टिविटी होगी मजबूत

Tue, 18 Aug 2026 05:18 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2026 05:18 PM IST
विज्ञापन
Green signal for road improvements... Connectivity between residential and commercial areas to be strengthened.
इफ्को चौक से एसपीआर तक सुधरेगी सड़क, 68/69 में बनेगा नया लिंक
विज्ञापन

- स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज, चौराहों के सुधार, ग्रिल लगाने और फुटपाथ का होगा निर्माण
नंबर गेम- 7.1 किमी कॉरिडोर का होगा अपग्रेडेशन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। शहर की सड़क कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के लिए गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) की दो प्रमुख सड़क परियोजनाओं को मंजूरी मिल गई है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में चंडीगढ़ में मंगलवार की शाम हुई हाई पावर्ड वर्क्स परचेज कमेटी (एचपीडब्ल्यूपीसी) की बैठक में दोनों परियोजनाओं को स्वीकृति दी गई। इनमें सेक्टर-68/69 के बीच मिसिंग लिंक का निर्माण होगा। जबकि, इफ्को चौक से दक्षिणी पेरिफेरल रोड (एसपीआर) तक 7.1 किलोमीटर कॉरिडोर का अपग्रेडेशन शामिल है।
जीएमडीए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पीसी मीणा ने बताया कि दोनों परियोजनाओं में सड़क सुधार के साथ फुटपाथ, साइकिल ट्रैक, सर्विस रोड और ड्रेनेज जैसी सुविधाएं भी विकसित की जाएंगी। इससे वाहन चालकों के साथ पैदल यात्रियों और साइकिल चालकों को भी बेहतर आवागमन की सुविधा मिलेगी। जीएमडीए के सीईओ पीसी मीणा ने कहा कि सड़क विकास को केवल कैरिजवे तक सीमित नहीं रखा जा रहा है। सड़क के साथ पैदल यात्रियों, साइकिल चालकों और अन्य उपयोगकर्ताओं की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए पूरे कॉरिडोर का एकीकृत विकास किया जा रहा है। दोनों परियोजनाओं से शहर के प्रमुख आवासीय और वाणिज्यिक क्षेत्रों के बीच कनेक्टिविटी मजबूत होने के साथ यातायात व्यवस्था में भी सुधार होगा।
विज्ञापन

इफ्को चौक से एसपीआर तक सड़क सुधरेगी
इफ्को चौक से एसपीआर तक 7.1 किलोमीटर लंबे सड़क कॉरिडोर का विशेष मरम्मत और अपग्रेडेशन किया जाएगा। इसमें सेक्टर-28/29, 43/44, 52/52ए और 56/57 को विभाजित करने वाली सड़कें शामिल हैं। पूरे कॉरिडोर की मुख्य सड़क पर बिटुमिनस ओवरले किया जाएगा। दोनों ओर फुटपाथ और साइकिल ट्रैक विकसित किए जाएंगे। बारिश के पानी की निकासी के लिए बरसाती नाले भी बनाए जाएंगे। प्रमुख चौराहों के सुधार, ग्रिल लगाने और पैदल यात्रियों की सुरक्षा से जुड़े कार्य भी परियोजना में शामिल हैं। इस पर 41.86 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है और इसे एक वर्ष में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इससे यह पूरा कॉरिडोर अधिक सुरक्षित और आसपास के सेक्टरों की भविष्य की मोबिलिटी जरूरतों के अनुरूप बनेगा। यह रोड दिल्ली-जयपुर हाईवे से एसपीआर को जोड़ती है। ऐसे में इस पर वाहनों का काफी दबाव रहता है। सड़क बनने से एसपीआर से हाईवे पर आना आसान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




सेक्टर-68/69 में 900 मीटर सड़क बनेगी, सोहना हाईवे की राह होगी आसान
सेक्टर-68 और 69 को विभाजित करने वाली सड़क पर मिसिंग लिंक और सर्विस रोड का निर्माण किया जाएगा। इससे एसपीआर और गुरुग्राम-सोहना हाईवे के बीच कनेक्टिविटी बेहतर होगी। साथ ही सेक्टर-68, 69, 70, 70ए, 75 और 76 की पहुंच भी आसान होगी। योजना के तहत करीब 900 मीटर नई मुख्य सड़क बनाई जाएगी और 1,100 मीटर मौजूदा सड़क पर बिटुमिनस लेयर बिछाई जाएगी। इसके अलावा करीब दो किलोमीटर लंबी नई दो-लेन सर्विस रोड का निर्माण होगा। फुटपाथ, साइकिल ट्रैक और हॉर्टिकल्चर का काम भी किया जाएगा। परियोजना पर करीब 26.83 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इससे यातायात सुगम होने के साथ गैर-मोटर चालित परिवहन के लिए सुरक्षित और सुविधाजनक विकल्प उपलब्ध होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed