सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Ground inspection of development and sanitation works in Ward-4, officials gave necessary guidelines

Gurugram News: वार्ड-4 में विकास और स्वच्छता कार्यों का जमीनी निरीक्षण, अधिकारियों ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2026 07:11 PM IST
विज्ञापन
Ground inspection of development and sanitation works in Ward-4, officials gave necessary guidelines
विज्ञापन
फोटो..



- अतिरिक्त निगमायुक्त और कार्यकारी अभियंता ने विभिन्न क्षेत्रों का किया दौरा, कार्यों की गुणवत्ता और समयबद्धता पर दिया जोर



अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। नगर निगम गुरुग्राम के वार्ड-4 क्षेत्र में चल रहे विकास और स्वच्छता कार्यों की प्रगति का जायजा लेने के लिए अतिरिक्त निगमायुक्त यश जलूका ने कार्यकारी अभियंता प्रवीण राघव, स्वच्छता टीम व अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ विभिन्न स्थानों का विस्तृत निरीक्षण किया। इस दौरान जलभराव वाले प्वाइंट का भी निरीक्षण हुआ। क्षेत्र में चल रहे निर्माण, सफाई व्यवस्था, कचरा प्रबंधन और नागरिक सुविधाओं से जुड़े कार्यों की स्थिति का अवलोकन किया गया। मौके पर निगम पार्षद प्रदीप पदम भी मौजूद रहे।



दौरे के दौरान अधिकारियों ने सड़कों, नालों, सार्वजनिक स्थलों और अन्य महत्वपूर्ण स्थानों का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि विकास कार्यों को निर्धारित समय सीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता मानकों के अनुरूप पूरा किया जाए और नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न होने दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान स्वच्छता व्यवस्था की भी समीक्षा की गई। अधिकारियों ने सफाई कर्मचारियों को नियमित रूप से सफाई अभियान चलाने, कचरे के समयबद्ध उठान और सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश दिए। साथ ही, जहां कहीं भी सुधार की आवश्यकता पाई गई, वहां संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया।
विज्ञापन
Trending Videos

नगर निगम गुरुग्राम नागरिकों को बेहतर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने और शहर को स्वच्छ व सुंदर बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सभी विकास व स्वच्छता कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग की जाए और किसी भी प्रकार की लापरवाही को गंभीरता से लिया जाए।
संबंधित एजेंसियों और फील्ड स्टाफ को निर्देश दिए गए कि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए और कार्यों को निर्धारित मानकों के अनुरूप पूरा किया जाए। क्षेत्र में चल रही सभी परियोजनाओं की नियमित समीक्षा की जाएगी ताकि कार्यों में पारदर्शिता और गुणवत्ता सुनिश्चित की जा सके।
नगर निगम गुरुग्राम द्वारा समय-समय पर किए जा रहे ऐसे निरीक्षण का उद्देश्य विकास कार्यों की गति बनाए रखना, स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाना तथा नागरिकों को बेहतर शहरी सुविधाएं उपलब्ध कराना है। अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि शहर के सभी क्षेत्रों में विकास एवं जनसुविधाओं से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed