पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Gurugram set to become greener... Forest Department's mega campaign launched.

Gurugram News: हरा-भरा होगा गुरुग्राम...वन विभाग का मेगा अभियान शुरू

Mon, 06 Jul 2026 07:29 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2026 07:29 PM IST
विज्ञापन
Gurugram set to become greener... Forest Department's mega campaign launched.
30 सितंबर तक होगा निशुल्क वितरण, 2,000 से अधिक पौधे लेने पर पहले और बाद की फोटो देना होगा अनिवार्य
विज्ञापन

नंबर गेम- 06 लाख पौधों का होगा वितरण

संवाद न्यूज एजेंसी

गुरुग्राम। जिले में हरियाली बढ़ाने और पर्यावरण संरक्षण को गति देने के लिए वन विभाग ने व्यापक अभियान शुरू कर दिया है। विभाग की ओर से सोहना, सेक्टर-52, मानेसर और हैली मंडी स्थित चार प्रमुख नर्सरियों में बड़े पैमाने पर पौधे तैयार किए गए हैं।

इन नर्सरियों में अब तक चार लाख से अधिक सैप्लिंग्स तैयार की जा चुकी है, जिन्हें आगामी पौधारोपण अभियान के दौरान निशुल्क वितरित किए जा रहे हैं। वन विभाग की योजना के अनुसार, एक जुलाई से 30 सितंबर तक मेगा पौधारोपण अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान छह लाख से अधिक पौधों का मुफ्त वितरण शैक्षणिक संस्थानों, सामाजिक संगठनों और विभिन्न सरकारी विभागों को किया जाएगा। अभियान का उद्देश्य जिले में अधिक से अधिक पौधारोपण कर हरित क्षेत्र का विस्तार करना और पर्यावरण संरक्षण को मजबूत बनाना है।
विज्ञापन

पौधों की करनी होगी निगरानी

विभाग ने इस बार बड़े स्तर पर पौधे लेने वालों के लिए विशेष नियम भी लागू किए हैं। 2,000 से अधिक पौधे लेने वाले व्यक्ति, संस्थान या संगठन को पौधारोपण स्थल की पहले और बाद की फोटो वन विभाग को अनिवार्य रूप से उपलब्ध करानी होगी। इस व्यवस्था का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि वितरित किए गए पौधों का वास्तविक रोपण हो और उनकी निगरानी भी प्रभावी ढंग से की जा सके। वहीं, तैयार पौधों को अरावली क्षेत्र में भी लगाया जाएगा। इससे अरावली की हरियाली को पुनर्जीवित करने के साथ वहां के पर्यावरण और जैव विविधता को भी मजबूती मिलेगी। वन अधिकारियों का कहना है कि पौधारोपण अभियान तभी सफल होगा, जब लोग पौधे लगाने के साथ उनकी नियमित देखभाल भी की जाएगी। वन विभाग ने लोगों से आयोजित होने वाले मेगा पौधारोपण अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने और लगाए गए पौधों के संरक्षण का संकल्प लेने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
जिले में हरियाली बढ़ाने के लिए 30 सितंबर तक विशेष पौध वितरण अभियान शुरू हुआ है। 2,000 से अधिक पौधे लेने वाले व्यक्ति, संस्थान या संगठन को पौधारोपण स्थल की पहले और बाद की फोटो वन विभाग को उपलब्ध करानी होगी। -सुरेंद्र डांगी, वन अधिकारी, डीएफओ

--------------
पौधे लेने के लिए करना होगा आवेदन
गुरुग्राम। वन विभाग से पौधे प्राप्त करने के इच्छुक व्यक्ति, संस्थान या संगठन को पहले आवेदन करना होगा। इसके लिए वन मंडल अधिकारी के नाम पत्र लिखकर वन विभाग कार्यालय में जमा किया जा सकता है या ई-मेल पर भेजा जा सकता है। आवेदन में आवेदक का नाम, पूरा पता, मोबाइल नंबर और कितने पौधों की आवश्यकता है, इसकी स्पष्ट जानकारी देना अनिवार्य होगा। आवेदन स्वीकृत होने के बाद संबंधित नर्सरी से पौधे उपलब्ध कराए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed