सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Handed over cheques of Rs 20 lakh each to the family members

Gurugram News: परिजनों को 20-20 लाख रुपये के चेक सौंपे

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2026 07:09 PM IST
विज्ञापन
Handed over cheques of Rs 20 lakh each to the family members
विज्ञापन
पीड़ित परिवारों को यात्रा खर्च के लिए भी दिए 20-20 हजार
Trending Videos

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने गुरुग्राम में सिधरावली गांव में सिग्नेचर ग्लोबल की निर्माणाधीन साइट पर हुए हादसे में जान गंवाने वाले सात श्रमिकों के परिजनों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए 20-20 लाख रुपये के चेक प्रदान किए। परिजनों को यात्रा खर्च के लिए 20-20 हजार रुपये की वित्तीय सहायता भी दी।
केंद्रीय राज्य मंत्री ने गुरुवार को गुरुग्राम के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाऊस में मृतक श्रमिकों के परिजनों से मुलाकात की और दुख की घड़ी में ढांडस बंधाया। एक दिन पहले, केंद्रीय राज्य मंत्री संजय सेठ ने हादसे को लेकर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से बातचीत की थी। झारखंड के जमशेदपुर से सांसद विद्युत बरन महतो के साथ बुधवार की देर शाम गुरुग्राम पहुंचे और मृतक श्रमिकों के परिजनों से मुलाकात की।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीसी अजय कुमार ने बताया कि 20-20 लाख रुपये की सहायता के अतिरिक्त मृतकों के परिजनों को हरियाणा सरकार के भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार (बीओसी) कल्याण फंड से 4 लाख रुपये व वर्कमेन कंपनसेशन एक्ट के तहत 15 लाख से अधिक की सहायता भी दी जाएगी। प्रत्येक परिवार को कुल मिलाकर लगभग 40 लाख रुपये तक की वित्तीय सहायता मिल सकेगी।
शवों को तीन एंबुलेंस से भेजा
9 मार्च की रात को सिधरावली के पास ग्लोबल सिटी ऑफ कलर्स परियोजना में एसटीपी प्लांट में मिट्टी धंसने से मृत छह मजदूरों के परिजनों से बृहस्पतिवार की सुबह शवों की पहचान कराने के बाद मोर्चरी से हटा दिया था। इसके बाद ही शवों का पोस्टमार्टम किया गया। दोपहर को पोस्टमॉर्टम के बाद शवों को तीन एंबुलेंस में रखवाकर पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस भिजवाया गया। वहां से जिला प्रशासन की ओर से शवों को झारखंड के लिए रवाना कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed