{"_id":"69b6b7d0e0a7d8d603036e67","slug":"assault-for-increasing-maintenance-charges-and-not-showing-expenses-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-82199-2026-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: रखरखाव शुल्क बढ़ाने और खर्चा नहीं दिखाने पर मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: रखरखाव शुल्क बढ़ाने और खर्चा नहीं दिखाने पर मारपीट
विज्ञापन
विज्ञापन
फैसिलिटी टीम से मेंटेनेंस बढ़ाने को लेकर चर्चा करने गए थे सोसाइटी के निवासी
संवाद न्यूज एजेंसी
न्यू गुरुग्राम। सेक्टर-106 स्थित पारस ड्यूज सोसाइटी में रविवार दोपहर को हंगामा हो गया। सोसाइटी के कुछ निवासी फैसिलिटी टीम से मेंटेनेंस बढ़ाने को लेकर चर्चा करने गए थे। इस दौरान निवासियों और टीम सदस्यों के बीच कहासुनी दो गई जो कुछ देर बाद मारपीट में बदल गई। इसके बाद लोग प्रबंधन ऑफिस के गेट पर धरने पर बैठ गए। मौके पर घटना के बाद कई निवासियों ने बिल्डर के खिलाफ नारेबाजी भी की। लोगों ने मारपीट करने वाले सदस्यों को सोसाइटी के काम से निकालने की बात भी कही। सूचना मिलने पर राजेंद्रा पार्क थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले को शांत करवाया। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
सोसाइटी में रहने वाले अशोक दत्ता, अभिषेक पांडेय ने बताया कि सोसाइटी में करीब 450 परिवार रहते हैं। यहां लंबे समय से बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं बनी हुई हैं, जिसको लेकर लोग नाराज हैं। उन्होंने बताया कि मेंटेनेंस बढ़ा दिया है लेकिन खर्चा कहां कर रहे है, यह पता नहीं चल रहा। यहां के लोग पहले की तरह ही बुनियादी सुविधा जैसे-साफ-सफाई, सोसाइटी में कुत्तों का घूमना, बिजली कटौती जैसी अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
निवासी गजेंद्र गिरी, प्रेम नारायण शर्मा, मिलेश कुमार ने बताया कि कई बार शिकायत देने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। सोसाइटी प्रबंधन की ओर से स्थिति को शांत कराने की कोशिश की गई। वहीं, कुछ निवासियों ने इस मामले में उचित कार्रवाई की मांग भी की है।
Trending Videos