सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   If the unique ID is not put on the auto, action will be taken.

Gurugram News: ऑटो पर नहीं लगाई यूनिक आईडी तो होगी कार्रवाई

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 12 Feb 2026 06:21 PM IST
विज्ञापन
If the unique ID is not put on the auto, action will be taken.
विज्ञापन
गुरुग्राम। ऑटो पर चालक ने यूनिक आईडी नहीं लगाई तो यातायात पुलिस चालकों पर सख्त कार्रवाई करेगी। आमजनों की सुरक्षा को लेकर सभी ऑटो पर यूनिक आईडी लगाने के निर्देश जारी किए गए थे। इसके बावजूद कुछ ऑटो चालक यूनिक आईडी नहीं लगा रहे हैं। ऑटो के आगे-पीछे और ऑटो में अंदर यात्री के बैठने वाले स्थान के सामने एक यूनिक आईडी लगानी होती है। आईडी पर चालक का नाम, वाहन का पंजीकृत नंबर, मोबाइल नंबर होता है। यातायात पुलिस की ओर से ऑटो यूनियनों के प्रधान-चालकों के साथ मीटिंग की गई है। उन्हें इसके बारे में जानकारी दी गई है। जल्द से जल्द सभी ऑटो पर यूनिक आईडी लगा ली जाए। यातायात पुलिस की तरफ अब अभियान चलाकर ऑटो की जांच की जाएगी। अगर किसी ऑटो पर यूनिक आईडी नहीं मिलती है तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed