{"_id":"6a16f85cb96290537705fbdb","slug":"industrial-area-yearns-for-basic-amenities-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-89430-2026-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: संवाद <bha>--<\/bha><bha>--<\/bha> बुनियादी सुविधाओं के लिए तरस रहा औद्योगिक क्षेत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: संवाद <bha>--</bha><bha>--</bha> बुनियादी सुविधाओं के लिए तरस रहा औद्योगिक क्षेत्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बहरामपुर रोड औद्योगिक क्षेत्र में आयोजित संवाद में उद्यमियों ने रखीं समस्याएं
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। नगर निगम मुख्यालय से मात्र आधा किलोमीटर दूर स्थित सेक्टर-34 बहरामपुर रोड औद्योगिक क्षेत्र आज भी बुनियादी सुविधाओं के लिए तरस रहा है। साल 1985 से बसे इस क्षेत्र से सालाना करीब पांच हजार करोड़ रुपये का कपड़ा और अन्य सामान विदेशों में निर्यात होता है। करीब 20,000 श्रमिकों की आजीविका चलाने वाले इस क्षेत्र में न तो पीने का पानी है और न ही सीवेज-ड्रेनेज की व्यवस्था। बुधवार को आयोजित एक संवाद में उद्यमियों ने अपनी बदहाली पर दुख जताया। उन्होंने बताया कि बारिश में सड़कें डूब जाती हैं और नए सीमेंट प्लांट वायु प्रदूषण बढ़ा रहे हैं, जिससे स्थिति बदतर हो गई है।
-- -- -- -- -- -- -- -
उद्यमी बोले-प्रॉपर्टी टैक्स देने के बाद भी सुविधा नहीं
इस इलाके में बड़ी इकाइयां हैं। बड़े प्लॉट होने के कारण निगम को प्रॉपर्टी टैक्स भी ज्यादा जाता है लेकिन नगर निगम यहां कोई भी कार्य नहीं करता है। -अनिल जैन
यहां काम करने वालों को बारिश के समय घुटनों तक भरे पानी के बीच चलकर फैक्टरी तक पहुंचना पड़ता है। कर्मियों के लिए पानी की सुविधा तक नहीं नहीं की गई है।-सर्वेश ठाकुर
विज्ञापन
इस इलाके में 4-5 एकड़ के प्लॉट में औद्योगिक इकाइयां हैं लेकिन न तो यहां सफाई होती है और न पानी की निकासी का प्रबंध है। बारिश में तो बुरा हाल होता ही है। -सुनील जैन
एचएसआईआईडीसी ने 30 मीटर की सड़क के लिए बहरामरोड के साथ 15 मीटर की जमीन का अधिग्रहण 10 साल पहले किया था। मुआवजा देने के बावजूद न तो जमीन का कब्जा लिया और न ही सड़क बनाई। -आशीष जैन
आरएमसी प्लांट के कारण काफी गंदगी और वायु प्रदूषण फैलता है। नगर निगम के बिल्कुल पड़ोस मेंं होने के बावजूद यहां सफाई नहीं होती है। -अरविंद कुमार
बारिश के दिनों मेंं यहां आना बहुत कठिन होता है। पानी, सीवेज, ड्रेेनेज जैसी बुनियादी सुविधाएं यहां नहीं हैं। इस कारण काफी परेशानी हो रही है। -राकेश नेगिया

Trending Videos