{"_id":"69c276ad9f2c210cce00f1cd","slug":"khandsa-road-will-now-be-pothole-free-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-82976-2026-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: अब खड्ढामुक्त होगी खांडसा रोड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: अब खड्ढामुक्त होगी खांडसा रोड
विज्ञापन
विज्ञापन
दस करोड़ रुपये मंजूर, भूतेश्वर मंदिर से लेकर खेड़कीदौला स्कूल तक की सड़क होगी अपग्रेड
नंबर गेम - 10 हजार से अधिक वाहन गुजरते हैं रोजाना
बारिश से पहले बनाने का लक्ष्य डीपीआर हुआ तैयार
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। नगर निगम द्वारा शहर को जोड़ने वाली सबसे पुरानी सड़क खांडसा रोड को अपग्रेड किया जाएगा। निगम 13 किमी लंबी इस सड़क पर 10 करोड़ रुपये खर्च करेगी। तैयार किए गए डीपीआर के अनुसार बारिश से पहले इसे ठीक किया जाना है। इसके बाद खांडसा रोड गड्ढामुक्त होगी।
खांडसा गांव से लेकर खेड़की दौला स्कूल के पास से सेक्टर-37 और औद्योगिक क्षेत्र में आने जाने वालों का इस मार्ग से गुजरना होता है। सुबह पांच बजे से लेकर रात 12 बजे तक इस मार्ग पर वाहनों की भीड़ होती है। नगर निगम के सर्वे के अनुसार रोजाना 10 हजार से अधिक वाहन इस मार्ग से गुजरते हैं।
सड़क ठीक होने के बाद सिटी बस का होगा संचालन
बस अड्डे से लेकर खांडसा गांव में आने-जाने वालों के लिए सिटी बस का रूट है। माना जा रहा है कि सड़क के अपग्रेड होने के बाद सिटी बस सेवा सुचारु रूप से चलेगी। खांडसा गांव के भीतर की सड़के टूटी हुई हैं। अनाज मंडी के आगे सेक्टर-10 के पास जलभराव होता है। बारिश को ध्यान में रखते हुए आस-पास के नाले को भी कॉलाेनियों से कनेक्ट किया जा रहा है।
भूतेश्वर चौक से लेकर चार आठ मरला तक सड़क होगी ऊंची
सदर बाजार के आगे भूतेश्वर मंदिर से लेकर चार-आठ मरला चौक तक की सड़क टूटी हुई है। नगर निगम द्वारा दोनों ओर से सीवर लाइन डाल दी गई है। बीच की सड़क को भी ऊपर उठाने की योजना है। दोनों तरफ की कॉलोनियों में नई सीवर लाइन डाली गई है, जिसको मेल लाइन से कनेक्ट किया जा रहा है।
सब्जी मंडी के बाहर नहीं होगी कीचड़
नगर निगम गुरुग्राम के इस प्रोजेक्ट में खांडसा सब्जी मंडी के बाहर के क्षेत्र को रखा गया है। हल्की बारिश के बाद सड़क पर कीचड़ फैल जाती है। योजना में इस क्षेत्र का भी ध्यान रखा गया है। इस मंडी से गुरुग्राम के ज्यादा तर लोगों का आना जाना होता है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
खांडसा रोड की हालत को देखते हुए उसे अपग्रेड किया जा रहा है। नगर निगम की ओर से भूतेश्वर मंदिर से लेकर खेड़कीदौला गांव के स्कूल तक लगभग 10 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। - विजय ढाका, चीफ इंजीनियर, नगर निगम गुरुग्राम।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
क्लोवरलीफ से द्वारका एक्सप्रेसवे व दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे की राह होगी आसान
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। वाटिका चौक पर क्लोवरलीफ बनने से द्वारका एक्सप्रेसवे और दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के बीच यातायात सुगम होगा। एनएचएआई ने क्लोवरलीफ निर्माण पर सैद्धांतिक रूप से सहमति जताई और आवश्यक सहयोग देने का आश्वासन दिया। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) वाटिका चौक से दिल्ली-जयपुर हाईवे को जोड़ने वाले साउथ पेरिफेरल रोड (एसपीआर) को एलिवेटेड निर्माण की योजना पर काम कर रहा है। करीब 750 करोड़ की परियोजना को सिरे चढ़ाने के लिए टेंडर जारी किया गया है।
वाटिका चौक से हाईवे तक एसपीआर को आठ लेन का एलिवेटेड बनवाने की योजना है। वहीं, दूसरे चरण में वाटिका चौक से घाटा तक एसपीआर को एलिवेटेड बनाने का डीपीआर फाइनल किया जा रहा है। क्लोवरलीफ को दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से जोड़ा जाना है। इस बारे में एनएचएआई को भी जानकारी दी गई थी, जिस पर एनएचएआई ने इसके निर्माण में पूरा सहयोग करने का आश्वासन दिया है। जीएमडीए के एसई फैजल इब्राहिम ने एसपीआर को एलिवेटेड निर्माण होगा। उन्होंने कहा कि दूसरे चरण में क्लोवरलीफ का निर्माण किया जाएगा।
क्लोवरलीफ का डिजाइन तैयार
वाटिका चौक पर प्रस्तावित क्लोवरलीफ इंटरचेंज की डिजाइन कंसल्टेंट द्वारा तैयार कर जीएमडीए को सौंप दी गई है। फिलहाल जीएमडीए इस डिजाइन के विभिन्न पहलुओं की जांच कर रहा है। अधिकारियों के अनुसार, जांच में जमीन की उपलब्धता, ट्रैफिक मैनेजमेंट और तकनीकी पहलुओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इसके अलावा परियोजना की व्यवहार्यता और निर्माण से जुड़े अन्य जरूरी मानकों को भी परखा जा रहा है। जीएमडीए का कहना है कि सभी प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद अगले दो महीनों के भीतर निर्माण कार्य के लिए टेंडर जारी कर दिया जाएगा।
Trending Videos