सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Forest department is preparing to avoid fire in Aravalli.

Gurugram News: अरावली में आग से बचने के लिए वन विभाग कर रहा तैयारी

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2026 08:19 PM IST
विज्ञापन
Forest department is preparing to avoid fire in Aravalli.
विज्ञापन
दो लाख रुपये बजट किया गया आवंटित, विभाग ने विशेष सुरक्षा योजना बनाई
Trending Videos

सौम्या गुप्ता
गुरुग्राम। जिले के अरावली क्षेत्रों को आग से बचाने के लिए वन विभाग पूरी तैयारी में है। बीते वर्ष 2025 में बंधवाड़ी इलाके में लगी आग ने अरावली वनक्षेत्र को भी गंभीर नुकसान पहुंचाया था। इस घटना से सबक लेते हुए, इस वर्ष विभाग ने विशेष सुरक्षा योजना बनाई है। इसके लिए दो लाख रुपये बजट आवंटित किया है।

वन विभाग ने जंगलों में पेट्रोलिंग के लिए टीमों का गठन किया जा रहा है। आवश्यक उपकरण जैसे आग बुझाने वाले यंत्र, पानी की टंकियां और सुरक्षा किट उपलब्ध कराई जाएगी। इसके अलावा, वन विभाग स्थानीय ग्रामीणों और जंगल में काम करने वाले लोगों को भी आग से सुरक्षा और आपातकालीन उपायों के बारे में प्रशिक्षण देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वन क्षेत्र के प्रमुख मार्गों और संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाई जाएगी। विभाग का कहना है कि आग लगने की स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए सभी टीमों को तैयार रखा जाएगा। इस तैयारी का उद्देश्य अरावली वनक्षेत्र की जैव विविधता और वन्यजीवों को सुरक्षित रखना है।
ये उपकरण खरीदे जाएंगे
स्प्रिंकलर सिस्टम- पानी छिड़ककर आग को नियंत्रित करता है।
सुरक्षा किट (हेलमेट, मास्क, दस्ताने) – कर्मियों की सुरक्षा के लिए।
--------------------
वनक्षेत्र में फायर लाइन निर्माण

अरावली वनक्षेत्र में वन विभाग फायर लाइन बनाने जा रहा है। 90 डिग्री के क्रॉस रास्ते तैयार किए जाएंगे, ताकि आग फैलने पर वन्य जीव उन्हें देखकर सुरक्षित मार्ग पर लौट सकें। यह कदम वन्य जीवन को आग से बचाने और जंगल में सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है। विभाग ने कहा कि यह व्यवस्था जंगल की जैव विविधता की सुरक्षा में अहम भूमिका निभाएगी।
----------

अरावली वनक्षेत्र में आग बुझाने की तैयारी जारी है। इसके लिए दो लाख रुपये का बजट आवंटित किया गया है। ऐसे रास्ते बनाए जाएंगे कि वन्य जीव फायरलाइन को पार न कर सकें, जिससे उनकी सुरक्षा सुनिश्चित हो और आग तेजी से नियंत्रित की जा सके। - राज कुमार, जिला वन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed