सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Kishanganj Gymkhana's magnificent victory driven by Anchal's all-round performance.

Gurugram News: अंचल के हरफनमौला प्रदर्शन से किशन गंज जिमखाना की शानदार जीत

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2026 06:24 PM IST
विज्ञापन
Kishanganj Gymkhana's magnificent victory driven by Anchal's all-round performance.
विज्ञापन
महिला क्रिकेट लीग में रघुबीर विलोवर्स की टीम को 57 रन से हराया

आंचल बनी प्लेयर ऑफ द मैच, कॅरिअर के एक हजार रन भी किए पूरे
संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। डीडीसीए की महिला क्रिकेट लीग के मुकाबले में किशन गंज जिमखाना टीम ने टी-20 मैच में रघुबीर विलोवर्स को 57 रन से हराकर शानदार जीत दर्ज की। टीम की इस सफलता में कप्तान अंचल कुमारी ने बल्ले और गेंद दोनों से अहम भूमिका निभाई। उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। साथ ही अंचल ने कॅरिअर के एक हजार रन भी पूरे किए।



पहले बल्लेबाजी करते हुए जिमखाना ने 5 विकेट पर 151 रन बनाए। कप्तान अंचल ने 56, मेघा राणा ने 40, गोल्डी यादव ने 20 और शिवानी ने 17 रनों का योगदान दिया। रघुबीर विलोवर्स की ओर से दिव्या तिवारी ने 2, आकांक्षा पांडे और जिया ने 1-1 विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी रघुबीर विलोवर्स की टीम मात्र 94 रन ही बना सकी। सुप्रिया ने सर्वाधिक 53 रन बनाए लेकिन उन्हें अन्य बल्लेबाजों का साथ नहीं मिल पाया। किशन गंज की कप्तान ने गेंदबाजी में भी बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 4 ओवर में केवल 6 रन देकर 4 विकेट चटकाए। गोल्डी और लावण्या को भी एक-एक सफलता मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed