{"_id":"6a2c0e4054b6c9a2f20cc640","slug":"video-cleanliness-drive-intensified-on-maharaja-ranjit-singh-marg-in-badshahpur-2026-06-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"Gurugram: बादशाहुपर में महाराजा रणजीत सिंह मार्ग पर तेज हुआ सफाई अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram: बादशाहुपर में महाराजा रणजीत सिंह मार्ग पर तेज हुआ सफाई अभियान
महाराजा रणजीत सिंह मार्ग पर इन दिनों व्यापक सफाई अभियान चलाया जा रहा है। शुक्रवार को इस मार्ग पर गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण के अंतर्गत कर्मचारी हर 100 से 150 मीटर की दूरी पर सफाई कार्य करते हुए दिखाई दिए। अभियान के तहत सड़क और फुटपाथ पर जमी मिट्टी हटाने, झाड़-झंखाड़ साफ करने तथा सड़क किनारों पर जमा कचरे और मलबे को हटाने का कार्य किया गया।
सफाई कार्य के दौरान कर्मचारी सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए सेफ्टी जैकेट पहनकर काम करते नजर आए। इससे न केवल उनकी सुरक्षा सुनिश्चित हुई बल्कि व्यस्त सड़क पर यातायात के बीच कार्य करने में भी सुविधा मिली। कर्मचारियों ने फुटपाथों पर जमा धूल-मिट्टी को हटाकर मार्ग को साफ-सुथरा बनाने का प्रयास किया जिससे पैदल चलने वाले लोगों को भी राहत मिलेगी। सफाई के दौरान एकत्र किए गए कचरे, मिट्टी और झाड़ियों को ट्रैक्टर-ट्रॉली में भरकर निर्धारित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है। इससे सड़क के किनारों पर गंदगी जमा होने की समस्या को दूर करने में मदद मिल रही है।
वहीं आसपास मौजूद लोगों से बातचीत करने पर उन्होंने बताया कि नियमित सफाई से क्षेत्र की सुंदरता बढ़ेगी और धूल व गंदगी से होने वाली परेशानियों में कमी आएगी। विशेष रूप से गर्मी और मानसून के मौसम में इस प्रकार की सफाई व्यवस्था सड़कों को बेहतर स्थिति में बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। इस सफाई अभियान से नालों में यह कचरा नहीं जाएगा और ये सूचारु रूप से पानी निकल पाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।