Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
In Moga, ASHA workers expressed their protest against the Punjab government by banging plates.
{"_id":"6a2bb429e63db27db101eef9","slug":"video-in-moga-asha-workers-expressed-their-protest-against-the-punjab-government-by-banging-plates-2026-06-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"मोगा में आशा वर्करों ने थाली बजाकर पंजाब सरकार के खिलाफ जताया रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोगा में आशा वर्करों ने थाली बजाकर पंजाब सरकार के खिलाफ जताया रोष
मोगा के बस स्टैंड चौक में भी आशा वर्करों द्वारा अपनी मांगों को लेकर जोरदार रोष प्रदर्शन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में आशा वर्करों ने थालियां बजाकर पंजाब सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया। इस मौके पर आशा वर्कर यूनियन की जिला प्रधान मनदीप कौर दीदारे वाला ने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा आशा वर्करों की मांगों को लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार बनने से पहले कई बड़े वादे किए गए थे, लेकिन आज तक एक भी वादा पूरा नहीं किया गया। उन्होंने बताया कि भीषण गर्मी और 45 डिग्री से अधिक तापमान के बावजूद आशा वर्कर पूरी निष्ठा से घर-घर जाकर स्वास्थ्य सेवाएं दे रही हैं। वे मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत कार्ड बनवाने, गर्भवती महिलाओं और नवजात शिशुओं की देखभाल, 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने, टीबी मरीजों के इलाज और बुजुर्गों की देखभाल जैसे अहम कार्य कर रही हैं। कोरोना महामारी, बाढ़ और अन्य आपातकालीन परिस्थितियों में भी आशा वर्करों ने फ्रंटलाइन पर रहकर अपनी जान की परवाह किए बिना सेवा दी है। इसके बावजूद सरकार और स्वास्थ्य विभाग द्वारा उनके साथ भेदभावपूर्ण रवैया अपनाया जा रहा है। आशा वर्करों की मुख्य मांगों में न्यूनतम वेतन कानून के तहत कम से कम 24,000 रुपये मासिक वेतन लागू करना, बंद किए गए इंसेंटिव को बहाल करना, फैसिलिटेटरों के यात्रा भत्ते में बढ़ोतरी, एएनएम परीक्षा पास कर चुकी वर्करों को नियुक्ति पत्र जारी करना और सरकारी सर्वे व योजनाओं में उचित मानदेय के साथ शामिल करना शामिल है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें जल्द पूरी नहीं की गईं तो आने वाले समय में पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री और मुख्यमंत्री के घर का घेराव किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।