{"_id":"6a2bb782be4cd493bc0a1a84","slug":"video-digital-initiative-constitution-leadership-program-launched-in-sirmaur-2026-06-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: सिरमौर में लॉन्च हुआ संविधान लीडरशिप कार्यक्रम, युवाओं को डिजिटल मंच से जोड़ने पर जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: सिरमौर में लॉन्च हुआ संविधान लीडरशिप कार्यक्रम, युवाओं को डिजिटल मंच से जोड़ने पर जोर
Ankesh Dogra
Updated Fri, 12 Jun 2026 01:08 PM IST
Link Copied
भारतीय युवा कांग्रेस द्वारा शुरू किए गए संविधान लीडरशिप कार्यक्रम और संविधान डिजिटल साथी अभियान को जिला मुख्यालय नाहन में लॉन्च किया गया। भारतीय युवा कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता शुभ्रा जिंटा ने इस कार्यक्रम को लॉन्च किया। राष्ट्रीय प्रवक्ता शुभ्रा जिंटा ने बताया कि यह एक राष्ट्रव्यापी पहल है। इस पहल के तहत युवाओं को सोशल मीडिया प्लेटफार्मस पर प्रभावशाली राजनीतिक इन्फ्लुएंसर्स के रूप में तैयार करना है ताकि वे आम जनता और सरकार के बीच डिजिटल माध्यम से सीधा संवाद स्थापित कर सकें। उन्होंने कहा कि युवाओं को देश के संविधान के प्रति जागरूक करना, संवैधानिक मूल्यों की रक्षा करना और उन्हें निडरता के साथ अपने स्थानीय मुद्दों को उठाने के लिए सशक्त बनाना है। इस कार्यक्रम के माध्यम से जमीनी स्तर के जागरूक युवाओं और नागरिकों को डिजिटल रूप से जोड़कर एक सुरक्षित, समावेशी और मुखर डिजिटल तंत्र का निर्माण करना है। उन्होंने कहा कि अभियान का हिस्सा बनने के लिए 9711480420 पर मिस्ड कॉल दी जा सकती है। इसके अलावा विस्तृत जानकारी और आवेदन प्रक्रिया के लिए भारतीय युवा कांग्रेस संविधान लीडरशिप प्रोग्राम पर विजिट कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि पिछले 12 साल में राष्ट्रीय मीडिया ने आमजन के मुद्दों को दरकिनार किया है। यहां तक की प्रधानमंत्री तक एक प्रेसवार्ता नहीं कर पाए। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारतीय मीडिया की रेटिंग गिरी है। ऐसे में जनता के मुद्दों को सोशल मीडिया के माध्यम से उठाने वालों के साथ भारतीय युवा कांग्रेस जुड़ने जा रही है। ताकि जनता की आवाज को सरकार तक पहुंचाया जा सके। प्रेस वार्ता के दौरान एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष मनदीप ठाकुर समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।