Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Jhansi News
›
Yoga Week to be celebrated at the Ayurvedic College; public invited to participate and benefit—Prof. Ramkrishna Rathore shares details.
{"_id":"6a2bb87c84cc94bc1c00ef34","slug":"video-yoga-week-to-be-celebrated-at-the-ayurvedic-college-public-invited-to-participate-and-benefit-prof-ramkrishna-rathore-shares-details-2026-06-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"आयुर्वेदिक महाविद्यालय में मनाया जाएगा योग सप्ताह, ले सकते हैं लाभ, जानकारी देते प्रधानाचार्य रामकृष्ण राठौर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आयुर्वेदिक महाविद्यालय में मनाया जाएगा योग सप्ताह, ले सकते हैं लाभ, जानकारी देते प्रधानाचार्य रामकृष्ण राठौर
झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2026 01:24 PM IST
बुंदेलखंड राजकीय आयुर्वेदिक महाविद्यालय एवं चिकित्सालय में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। महाविद्यालय में 15 जून से 21 जून तक योग सप्ताह का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान लोगों को योग के महत्व एवं इसके स्वास्थ्य लाभों के प्रति जागरूक किया जाएगा।
महाविद्यालय के प्रधानाचार्य प्रो. रामकृष्ण राठौर ने बताया कि संस्थान में प्रतिदिन सुबह 6 बजे से 7 बजे तक नियमित योगाभ्यास कराया जाता है। योग सप्ताह के दौरान विशेष योग सत्रों के साथ विभिन्न प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि योग के माध्यम से शारीरिक एवं मानसिक समस्याओं के निराकरण तथा स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के बारे में लोगों को जानकारी दी जाएगी। योग सप्ताह के अंतर्गत योग विषयक रंगोली प्रतियोगिता, स्लोगन प्रतियोगिता समेत अन्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को योग अपनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।