सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Labourer dies after falling from the 17th floor of Ashiana Society

हरियाणा में हादसा: 17वीं मंजिल से गिरा एमपी का मजदूर, जमीन पर गिरते ही टूटी गर्दन; मौके पर हुई मौत

संवाद न्यूज एजेंसी, सोहना Published by: विकास कुमार Updated Tue, 24 Feb 2026 06:32 PM IST
विज्ञापन
सार

मृतक मूल रूप से मध्यप्रदेश के जिला हौसंगाबाद गांव काली थाना शौकपुर का रहने वाला था। जो अकेला ही अपने मूल घर से मजदूरी के लिए आया हुआ था। 

Labourer dies after falling from the 17th floor of Ashiana Society
17वीं मंजिल से गिरा मजदूर - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)
विज्ञापन

विस्तार

हरियाणा के सोहना स्थित कस्बे में निर्माणाधीन आशियाना सोसाइटी की 17वी मंजिल से गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई। काम करते समय मजदूर का पैर फिसल गया, जिसके बाद मजदूर जमीन पर आकर गिर पड़ा। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर स्थानीय नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करने के लिए रखवा दिया है।

Trending Videos

जमीन पर गिरकर टूटी गर्दन
मंगलवार को दोपहर करीब साढ़े 12 बजे सोहना ढाणी वार्ड नंबर 21 में निर्माणाधीन आशियाना सोसाइटी के टावर की 17वीं मंजिल पर वृजकुमार मजदूरी काम कर रहा था। अचानक उसका पैर फिसलने से नीचे वाली मंजिलों से टकराकर जमीन पर आकर गिरने से गर्दन टूट गई। जिसके बाद उसने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। शव को स्थानीय नागरिक अस्पताल में लाया गया जहां पर डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मध्यप्रदेश का रहने वाला था मजदूर
मौके पर पहुंची शहर थाना पुलिस ने शव को अस्पताल की मोर्चरी में पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया है। मृतक मूल रूप से मध्यप्रदेश के जिला हौसंगाबाद गांव काली थाना शौकपुर का रहने वाला था। जो अकेला ही अपने मूल घर से मजदूरी के लिए आया हुआ था। मामले की जांच कर रहे एएसआई वाहिद ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। जिनकी मौजूदगी में पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed