सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   lemon demand rise

Gurugram News: तापमान बढ़ने के साथ रमजान में बढ़ी नींबू की मांग

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 05 Mar 2026 06:04 PM IST
विज्ञापन
lemon demand rise
विज्ञापन
रोजेदारों की पसंद बनी शिकंजी, बाजार में 200 रुपये किलो पहुंचा नींबू
Trending Videos




संवाद न्यूज एजेंसी
पिनगवां। तापमान में लगातार बढ़ोतरी के साथ ही रमजान के पवित्र महीने में क्षेत्र में नींबू की मांग तेजी से बढ़ने लगी है। रोजेदार इफ्तार के समय ठंडे पेय पदार्थों का अधिक सेवन कर रहे हैं, जिसमें नींबू की शिकंजी और नींबू पानी प्रमुख रूप से शामिल है। इसके चलते स्थानीय बाजारों में नींबू की खरीद बढ़ गई है और इसके दामों में भी बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।
रमजान के दौरान रोजेदार दिनभर रोजा रखने के बाद इफ्तार के समय ऐसी चीजों का सेवन करना पसंद करते हैं जो शरीर को तुरंत तरावट और ऊर्जा दे सके। ऐसे में नींबू से बनी शिकंजी और नींबू पानी लोगों की पहली पसंद बन रहे हैं। दुकानदारों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों में नींबू की मांग में काफी इजाफा हुआ है, जिससे इसकी कीमतें भी बढ़ गई हैं। वर्तमान में बाजार में नींबू करीब 150 से 200 रुपये प्रति किलो के भाव से बिक रहा है। दुकानदारों का कहना है कि यदि मांग इसी तरह बनी रही तो आने वाले दिनों में कीमतों में और बढ़ोतरी भी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed