सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Marble traders will get better facilities, development work started

Gurugram News: मार्बल कारोबारियों को मिलेगी बेहतर सुविधाएं, विकास कार्य शुरू

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2026 07:28 PM IST
विज्ञापन
Marble traders will get better facilities, development work started
सेक्टर 33 में विकसित हो रहा मार्बल मार्केट। अमर उजाला
विज्ञापन
एचएसवीपी की नई मार्बल मार्केट में सड़क, पानी और सीवर सुविधाएं होंगी विकसित

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सेक्टर-33 में विकसित की जा रही नई मार्बल मार्केट में हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) द्वारा सड़क, पेयजल और सीवर व्यवस्था विकसित की जा रही है। इसके लिए विभिन्न विकास कार्यों पर करीब 2.25 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
गुरुग्राम मेट्रो परियोजना के तहत सेक्टर-33 क्षेत्र में मेट्रो डिपो और कास्टिंग यार्ड का निर्माण किया जा रहा है। इसके चलते प्रभावित मार्बल कारोबारियों को एचएसवीपी ने नजदीकी क्षेत्र में वैकल्पिक भूखंड आवंटित किए हैं। नई साइट पर अभी सड़क, सीवर और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं, इसलिए एचएसवीपी इन व्यवस्थाओं को विकसित करने में जुटा है। अधिकारियों के अनुसार, नई मार्बल मार्केट में सड़क निर्माण का कार्य प्रगति पर है। साथ ही पेयजल और सीवर लाइन बिछाने का काम भी किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा क्षेत्र में वर्षा जल निकासी की भी समुचित व्यवस्था की जाएगी, ताकि भविष्य में जलभराव की समस्या न हो। नई जगह पर करीब 100 मार्बल कारोबारी होंगे। सेक्टर-33 के साथ 34 में मार्बल मार्केट है। ऐसे में यहां पर काफी संख्या में लोग मार्बल की खरीदारी करने आते हैं। नई जगह पर विकसित हो रही मार्केट में एचएसवीपी सभी सुविधाएं व्यापारियों को उपलब्ध कराने के लिए काम कर रहा है। मार्बल मार्केट के पास ही मेट्रो का स्टेशन भी प्रस्तावति है।
विज्ञापन


एक-दो माह में पूरे होंगे कार्य
एचएसवीपी के कार्यकारी अभियंता विमलदीप ने बताया कि सेक्टर-33 स्थित नई मार्बल मार्केट में आवश्यक सुविधाएं विकसित करने का कार्य जारी है। सड़क, पानी और सीवर से संबंधित सभी कार्यों को अगले एक-दो माह में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है, जिससे व्यापारियों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed