सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   mid day meal

Gurugram News: मिड-डे-मील बंद, 162 बच्चों का पेट खाली, चार दिन से इंतजार

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 05 Mar 2026 05:44 PM IST
विज्ञापन
mid day meal
विज्ञापन
- मॉडल संस्कृति प्राथमिक पाठशाला सैनीपुरा में अभिभावकों ने की शिकायत
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी

तावड़ू। नगर के वार्ड नंबर एक स्थित मॉडल संस्कृति प्राथमिक पाठशाला सैनीपुरा में पिछले चार दिनों से बच्चों को मिड-डे-मील नहीं मिलने का मामला सामने आया है। विद्यालय में कुल 162 बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं, लेकिन लगातार चार दिनों से भोजन की सुविधा बंद होने के कारण बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सरकारी स्कूलों में अधिकतर जरूरतमंद परिवारों के बच्चे पढ़ते हैं और उनके लिए मिड-डे-मील योजना काफी महत्वपूर्ण होती है। ऐसे में यदि उन्हें दिन में भोजन भी उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है तो यह प्रशासन की बड़ी लापरवाही को दर्शाता है।

विद्यालय में पढ़ने वाले कक्षा पांचवीं के छात्र मुकुल, अनुष्का, प्रवीण और प्रिया ने बताया कि पिछले चार दिनों से स्कूल में मिड-डे-मील नहीं मिल रहा है। उन्होंने बताया कि वे सुबह जल्दी स्कूल आ जाते हैं और दोपहर में छुट्टी के बाद घर जाकर ही खाना खा पाते हैं। बच्चों का कहना है कि इस बारे में कई बार विद्यालय स्टाफ से भी शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अभी तक समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले को लेकर शिक्षा विभाग के अधिकारियों को भी अवगत कराया गया, लेकिन अब तक स्थिति में सुधार नहीं हुआ है। उप जिला शिक्षा अधिकारी, नूंह सगीर अहमद ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है जांच की जा रही है। वहीं स्थानीय लोगों का आरोप है कि जिम्मेदार अधिकारियों की लापरवाही के कारण ही बच्चों को उनके अधिकारों से वंचित होना पड़ रहा है।

इस मामले में खंड शिक्षा अधिकारी तावड़ू विजय प्रतीक धनखड़ ने बताया कि विभाग के उच्च अधिकारियों को रिपोर्ट बनाकर भेज दी गई है। उन्होंने कहा कि अभिभावकों ने अपने बच्चों को स्कूल में पढ़ने के लिए भेजा है, भूखा रहने के लिए नहीं। मामले में जांच के बाद जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed