{"_id":"69ce83ae4d47821cd5040a8d","slug":"middle-aged-man-dies-after-falling-from-fifth-floor-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-83823-2026-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: पांचवीं मंजिल से गिरने पर अधेड़ की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: पांचवीं मंजिल से गिरने पर अधेड़ की मौत
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। खेड़कीदौला थाना के अंतर्गत सेक्टर-78, नौरंगपुर स्थित ईडब्लयूएस सोसाइटी में 31 मार्च की रात एक अधेड़ पैर फिसलने के कारण इमारत की पांचवीं मंजिल से गिर गया। परिवार वालों ने गंभीर रूप से घायल को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान 1 अप्रैल को उसकी मौत हो गई।
मृतक की पहचान मनोज सैनी (48) के रूप में हुई है। वह सेक्टर-79 स्थित एक सोसाइटी में सिक्योरिटी गार्ड था। 31 मार्च को बारिश के कारण इमारत की बालकनी गीली थी, टहलते समय पैर फिसलने से वह पांचवीं मंजिल से नीचे गिर गया।
जांच अधिकारी एएसआई जितेंद्र ने बताया कि परिवार वालों के बयान दर्ज किए गए। बृहस्पतिवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है।
Trending Videos