सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Provisional Undergraduate Datesheet Released; Exams to Begin in April

Gurugram News: स्नातक की संभावित डेटशीट जारी, अप्रैल से शुरू होंगी परीक्षाएं

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2026 04:39 PM IST
विज्ञापन
Provisional Undergraduate Datesheet Released; Exams to Begin in April
विज्ञापन
गुरुग्राम। गुरुग्राम विश्वविद्यालय ने मई 2026 की परीक्षाओं के लिए संभावित डेटशीट जारी की है। यह उन छात्रों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है जो नॉन एनईपी (पुराने पैटर्न) के तहत स्नातक कर रहे हैं।जारी शेड्यूल के अनुसार परीक्षाएं 20 अप्रैल 2026 से शुरू होकर 23 मई तक चलेंगी। परीक्षा का आयोजन दो शिफ्टों में किया जाएगा, ताकि सभी कोर्सेज और सेमेस्टर के पेपर व्यवस्थित रूप से कराए जा सकें। डेटशीट में विभिन्न विषयों और सेमेस्टर के अनुसार परीक्षा की तिथियां निर्धारित की गई हैं, जिससे छात्रों को अपनी तैयारी को बेहतर करने में मदद मिलेगी। परीक्षा नियंत्रक कार्यालय की ओर से जारी नोटिस में यह भी स्पष्ट किया गया है कि छात्रों के एडमिट कार्ड और परीक्षा केंद्र से जुड़ी जानकारी जल्द ही वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी। परीक्षा केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं, ताकि पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके। साथ ही नकल रोकने के लिए सख्त इंतजाम किए जा रहें हैं और परीक्षाएं पूरी तरह नकल-रहित कराने पर विशेष जोर रहेगा। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed