सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   World Health Day: Caring for Health Amidst Dual Responsibilities Becomes a Challenge

विश्व स्वास्थ्य दिवस : भागदौड़ भरी जिंदगी और प्रदूषण के बीच सेहत का ख्याल बन रहा चुनौती

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2026 09:27 PM IST
विज्ञापन
World Health Day: Caring for Health Amidst Dual Responsibilities Becomes a Challenge
विज्ञापन
विशेषज्ञ बोले- छोटी-छोटी आदतों में सुधार से बेहतर किया जा सकता है जीवन
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। आज सात अप्रैल को दुनिया भर में विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया जाता है। इस दिवस का मुख्य उद्देश्य लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है। आधुनिक दौर की भागदौड़ भरी जिंदगी, बढ़ता प्रदूषण और अनियमित खानपान ने हमारे स्वास्थ्य पर गंभीर संकट खड़ा कर दिया है।
विशेषकर कामकाजी महिलाओं के लिए, जो घर और दफ्तर के बीच संतुलन बनाने की जद्दोजहद में अक्सर अपनी सेहत को नजरअंदाज कर देती हैं, उनके लिए संतुलित आहार, नियमित व्यायाम और पर्याप्त आराम बेहद आवश्यक है। विशेषज्ञों के अनुसार, छोटी-छोटी आदतों में सुधार कर बेहतर जीवन जिया जा सकता है। रोजाना कम से कम 30 मिनट की शारीरिक गतिविधि, पौष्टिक भोजन और मानसिक तनाव से दूरी स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के सीएमओ डॉ. लोकवीर बताते हैं कि शरीर में किसी भी दर्द और बीमारी को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। साथ ही समय समय पर जांच जरूर करवानी चाहिए।

-----------
अनियमित दिनचर्या से परेशान 20 मरीज पहुंचते हैं अस्पताल
बाहर के खान-पान के कारण नागरिक अस्पताल में रोजाना करीब 20 मरीज पेट दर्द और अनियमित दिनचर्या के कारण सिर दर्द की समस्या लेकर पहुंचते हैं। सेक्टर-10 स्थित नागरिक अस्पताल की फिजिशियन डॉ. काजल बताती हैं कि स्वास्थ्य बनाए रखने के लिए ताजा और घर का बना खाना खाना चाहिए। इसके अलावा, खाना खाने के तुरंत बाद आराम करने की बजाय टहलना लाभदायक रहता है। इससे पाचन बेहतर होता है और पेट और सिर में होने वाली समस्याओं से बचाव होता है। नियमित दिनचर्या और संतुलित भोजन से स्वास्थ्य सुधारा जा सकता है।
------
कैसे रखें स्वास्थ्य का ख्याल
आज के समय में परिवार के साथ-साथ खुद का ध्यान रखना भी उतना ही महत्वपूर्ण है। व्यस्त दिनचर्या में से रोज सुबह कम से कम 45 मिनट जरूर निकालें। चाहें शांति से पार्क में टहलें या हल्की दौड़ लगाएं, यह आदत शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद करती है। -रितु कटारिया, मिसेज हरियाणा इंडिया 2018

छोटी-छोटी बातों पर दवाइयां लेने के बजाय रोजाना कुछ समय प्रकृति के साथ बिताना बेहतर विकल्प है। शहरों में बढ़ते प्रदूषण के बीच इम्युनिटी मजबूत रखना बेहद जरूरी हो गया है। इसके लिए संतुलित दिनचर्या अपनाएं और सादा, पौष्टिक भोजन करें। -वीणा घोराई, प्रधान, अंतरराष्ट्रीय प्राकृतिक चिकित्सा संगठन, गुरुग्राम

शरीर को सिर्फ बाहरी रूप से नहीं, बल्कि विचारों से भी स्वच्छ रखना जरूरी है, तभी सही मायनों में स्वास्थ्य बना रहता है। रोज कम से कम 10 मिनट खुद के लिए निकालें। कम खाएं लेकिन पौष्टिक और अच्छा भोजन करें। - डाॅ. रत्नाल तुल्सी कुमारी, निवारक ऑन्कोलॉजिस्ट
मैं रोज सुबह उठकर घर पर ही व्यायाम करता हूं, जिससे मेरा शरीर फिट और ऊर्जावान रहता है। सादा और संतुलित भोजन लेने से दिनभर अच्छा महसूस करता हूं। -मनोज शर्मा, एमएनसी में नौकरी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article