{"_id":"69d64bbf46e4ad9bf707ae14","slug":"van-driver-accused-in-childs-death-case-arrested-released-on-bail-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-84343-2026-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: बच्चे की मौत के मामले में आरोपी वैन चालक गिरफ्तार, जमानत पर छोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: बच्चे की मौत के मामले में आरोपी वैन चालक गिरफ्तार, जमानत पर छोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
फॉलोअप...
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
बच्चे की मौत के मामले में आरोपी वैन चालक गिरफ्तार, जमानत पर छोड़ा
- वैन पीछे करते समय बच्चे पर चढ़ने से हुई थी मौत
अमर उजाला ब्यूराे
गुरुग्राम। भोंडसी थाने की पुलिस ने आठ वर्षीय बच्चे की मौत के मामले में आरोपी वैन चालक मोतिहारी (बिहार) निवासी राकेश को मंगलवार को गिरफ्तार किया। उससे पूछताछ में सामने आया कि वैन को पीछे करते समय बच्चा टक्कर लगने से गिर गया था और वैन उस पर चढ़ने से मौत हो गई थी। आरोपी चालक को जमानत पर छोड़ दिया गया है।
पुलिस ने आरोपी से वैन बरामद कर ली है। 6 अप्रैल की दोपहर बाद 8 वर्षीय शिवांश त्रिपाठी दुकान पर चॉकलेट लेने गया था। जब वह दुकान से घर की ओर जा रहा था इसी दौरान राकेश ईको वैन को पीछे कर रहा था। शिवांश वैन के पीछे टकराकर नीचे गिर गया और वैन उसके ऊपर चढ़ गई।
इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बाद में उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया था। जांच अधिकारी एएसआई ओमप्रकाश ने बताया कि आरोपी को जांच में शामिल करके जमानत पर छोड़ दिया है। मामले में आगामी कार्रवाई की जा रही है। जल्द ही मामले को लेकर अदालत में चालान पेश किया जाएगा।
Trending Videos