सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Rewari Road in Pataudi is plagued by potholes, administration fails

Gurugram News: पटौदी में रेवाड़ी रोड गड्ढों से परेशान

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2026 07:35 PM IST
विज्ञापन
Rewari Road in Pataudi is plagued by potholes, administration fails
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

पटौदी। रेवाड़ी रोड ईदगाह तक सड़क कई जगहों पर गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। इस वजह से पैदल चलना और वाहन चलाना मुश्किल हो गया है। दुकानदार प्रवीण गुलाटी, राहिद खान, नरेंद्र शर्मा, संदीप शर्मा, शिवदत्त शर्मा, महेंद्र, अकबर खान, नवीन कुमार और अन्य लोगों का कहना है कि इस रोड पर रोजाना हजारों वाहन आते-जाते हैं। सड़क टूटने और बाहर निकली रोड़ियों के कारण गर्मियों में धूल-मिट्टी उड़ती रहती है जबकि बारिश में गड्ढों में पानी और कीचड़ भर जाता है। इससे दोपहिया वाहन चालक और पैदल चलने वाले लोग खतरे में हैं। हाल ही में हुई बरसात के बाद कई दुर्घटनाएं भी हो चुकी हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन इस समस्या की ओर ध्यान नहीं दे रहा है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि सड़क के गड्ढों की मरम्मत कराई जाए, ताकि लोगों की परेशानियां खत्म हों और सड़क सुरक्षित बनी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed