सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Five unsafe towers of Chintels Paradiso Society collapsed

Gurugram News: चिंटेल्स पैराडिसो सोसाइटी के पांच असुरक्षित टावर टूटे

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2026 07:37 PM IST
विज्ञापन
Five unsafe towers of Chintels Paradiso Society collapsed
विज्ञापन
गुरुग्राम। सेक्टर-109 स्थित चिंटेल्स पैराडिसो सोसाइटी के पांच असुरक्षित टावरों तोड़ दिया गया है। आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष राकेश हुड्डा ने बताया सोसाइटी के असुरक्षित एफ, जी, एच व ई टावर काे पहले तोड़ दिया गया है। उन्होंने बताया कि पांचवें डी टावर को भी अब तोड़ दिया गया है। हुड्डा ने बताया कि पहले डी टावर में हादसा हुआ था। इसके बाद सोसाइटी के सभी टावरों की जांच कराई गई थी। असुरक्षित जे टावर को बाद में तोड़ा जाएगा। अभी ए, बी व सी टावर में लोग रह रहे हैं और मामला सुप्रीम कोर्ट में लंबित है। राकेश हुड्डा ने बताया कि टावरों को तोड़ने का काम नोएडा की एडिफिस कंपनी को दिया गया है। अब मौके से मलवा हटाया जा रहा है। चिंटेल्स पैराडिसो सोसाइटी के टावर डी में 10 फरवरी 2022 में हुए हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई थी। जांच में डी, ई, एफ, जी, एच व जे को असुरक्षित घोषित किया गया था। बाद में ए, बी, सी टावर अनसेफ घोषित कर दिया गया था, इन तीन टावरों के लोग कोर्ट चले गए हैं। कोर्ट ने स्टे किया हुआ है।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed