सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Young man ran away with car in name of helping

सबसे धक्का लगवाकर कार ले भागा चोर: गड्ढे में फंसी थी गाड़ी, तभी अजनबी मदद के बहाने अंदर बैठा, फिर ले भागा वाहन

संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम Published by: Akash Dubey Updated Sun, 12 Apr 2026 10:12 PM IST
विज्ञापन
सार

गड्ढे में फंसी कैब को एक युवक मदद के बहाने लेकर भागा। उसने गाजियाबाद में 3300 रुपये का पेट्रोल भी बिना दिए डलवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की है।

Young man ran away with car in name of helping
सबसे कार में धक्का लगवाकर गाड़ी ले भागा युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

दिल्ली-जयपुर हाईवे पर हरिनगर अंडरपास के पास गड्ढे में फंसी कैब चालक की गाड़ी को एक युवक मदद करने के नाम पर लेकर भाग गया। इसके बाद युवक ने गाजियाबाद में पेट्रोल पंप पर 33,00 रुपये का पेट्रोल डलवाया गया और वहां पर भी बिना रुपये दिए चालक गाड़ी लेकर भाग गया। पीड़ित की शिकायत पर सेक्टर-37 थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

Trending Videos

मूलरूप से उत्तर प्रदेश के जिला एटा के नगला हरजू सराय अगहत गांव निवासी विकास ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह कांकरौला गांव में किराये पर रहता है। उन्होंने बताया कि इसी साल जनवरी में उन्होंने हुंडई ऑरा गाड़ी खरीदी थी। करीब दो महीने पहले ऑनलाइन एप के माध्यम से गाड़ी चला रहे थे। शुक्रवार रात करीब एक बजे उन्होंने शक्ति पार्क से विश्वकर्मा नगर के लिए गाड़ी की बुकिंग आई थी। जब वह गाड़ी को लेकर नेशनल हाईवे पर हरिनगर अंडरपास के पास सर्विस लेन में पहुंचे तो अचानक से गाड़ी गड्ढे में फंस गई थी। उन्होंने काफी कोशिश की थी लेकिन गाड़ी गड्ढे से नहीं निकल पाई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रात करीब एक बजकर 15 मिनट पर एक युवक आया और बोला कि कल उसकी भी गाड़ी वहां पर फंस गई थी। वह उनकी गाड़ी निकालकर देगा। वह युवक उनकी गाड़ी को निकालने के लिए बैठ गया और पीड़ित से कहा कि वह पीछे जाकर गाड़ी में धक्का लगाए। उन्होंने आसपास मौजूद करीब 10-12 लोगों को धक्का देने के लिए बुला लिया। 

जब सब ने मिलकर धक्का लगाया तो गाड़ी गड्ढे से निकल गई। युवक गाड़ी को गड्ढे से निकालकर आगे की तरफ ले गया था। उन्हें लगा वह गाड़ी वापस लेकर आएगा लेकिन वह गाड़ी लेकर नहीं आया। इसके बाद उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल राजेश ने बताया कि आरोपी की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। गाजियाबाद से भी पेट्रोल के रुपये दिए भाग जाने की सूचना मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed