सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Gurugram first in Kazakh Kurash Championship

Gurugram News: कजाक कुराश चैंपियनशिप में गुरुग्राम प्रथम

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
Gurugram first in Kazakh Kurash Championship
दौलताबाद स्थित अकादमी में रविवार को राज्य स्तरीय कजाक कुराश चैंपियनशिप का आयोजन
विज्ञापन
गुरुग्राम। गांव दौलताबाद स्थित अकादमी में रविवार को राज्य स्तरीय कजाक कुराश चैंपियनशिप का आयोजन हुआ। इस प्रतियोगिता में प्रदेश के अलग-अलग जिलों से आए खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन किया और अपनी प्रतिभा दिखाई। बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए किया गया, जहां वह प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। कोच महेंद्र सिंह ने बताया कि पुरुष वर्ग में अलग-अलग भार वर्गों से निर्भय कुमार, आर्यन, जयदेव मंडल, अर्नव रतन, भूपेंद्र राणा, आकाश, अंकुर दीप और जतिन का चयन हुआ है। वहीं महिला वर्ग में मोनिका, वंशिका पवार, रिमझिम, मुस्कान, हिमांशी, मेघना और निशु ने जगह बनाई। प्रतियोगिता में ओवरऑल प्रदर्शन की बात करें तो गुड़गांव की टीम ने पहला स्थान हासिल किया। भिवानी दूसरे और फरीदाबाद तीसरे स्थान पर रहा। संवाद
Trending Videos

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed