{"_id":"69db7e3f0830e07bc204a9a8","slug":"deliberations-on-communities-of-tomorrow-emphasis-on-building-sustainable-and-responsible-societies-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-84715-2026-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: कम्युनिटीज ऑफ टुमॉरो पर मंथन, टिकाऊ और जिम्मेदार समाज निर्माण पर जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: कम्युनिटीज ऑफ टुमॉरो पर मंथन, टिकाऊ और जिम्मेदार समाज निर्माण पर जोर
विज्ञापन
विज्ञापन
सामुदायिक भागीदारी, हरित जीवनशैली और स्थायी विकास मॉडल पर हुई विस्तृत चर्चा
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। गुरुग्राम में सतत विकास और जिम्मेदार शहरी जीवनशैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अबांते इंटीग्रेटेड मैनेजमेंट सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड द्वारा एवरीडे नेशन बिल्डर-कम्युनिटीज ऑफ टुमॉरो विषय पर एक कॉन्क्लेव का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में नगर निगम गुरुग्राम, आरडब्ल्यूए, कॉर्पोरेट प्रतिनिधि, शिक्षाविद और विभिन्न समुदायों के प्रमुख लोगों ने भाग लेकर विचार-विमर्श किया। इस दौरान नगर निगम के संयुक्त आयुक्त डॉ. नरेश कुमार ने कहा कि शहर को टिकाऊ बनाने के लिए नागरिकों की भागीदारी और संस्थागत सहयोग अत्यंत आवश्यक है।
कार्यक्रम में अबांते के सीईओ डॉ. अरविंद कुमार ने कहा कि अब समय आ गया है कि केवल योजनाओं तक सीमित रहने के बजाय उन्हें जमीन पर लागू किया जाए। उन्होंने 100-मीटर अडॉप्शन मॉडल और ग्रीन रेजिडेंशियल मेंटेनेंस जैसे अभिनव उपायों को प्रस्तुत किया, जो आरडब्ल्यूए को अपने आसपास के क्षेत्रों की जिम्मेदारी लेने के लिए प्रेरित करते हैं।
कार्यक्रम में एक फिल्म दिखाई गई, जिसमें पाम टेरेसेस सिलेक्ट सोसाइटी को जीरो डिस्चार्ज कम्युनिटी में बदलने की प्रक्रिया दिखाई गई। यह उदाहरण दर्शाता है कि सामुदायिक सहयोग और बेहतर प्रबंधन से पर्यावरणीय लक्ष्यों को हासिल किया जा सकता है। इंटेंट से इंपैक्ट विषय पर आयोजित पैनल चर्चा में गुरुग्राम की प्रमुख सोसाइटियों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। इसमें व्यवहार परिवर्तन, जन-जागरूकता, संसाधनों की सीमाएं और साझेदारी की अहमियत जैसे मुद्दों पर खुलकर चर्चा हुई।
Trending Videos