{"_id":"69d645dbd4ae1de13007d536","slug":"palam-vihar-business-centre-is-facing-a-lot-of-problems-traders-are-facing-problems-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-84348-2026-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: पालम विहार व्यापार केंद्र में समस्याओं का लगा अंबार, व्यापारी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: पालम विहार व्यापार केंद्र में समस्याओं का लगा अंबार, व्यापारी परेशानी
विज्ञापन
विज्ञापन
स्ट्रीट लाइट लंबे समय से खराब, शौचालयों में गंदगी, चारों तरफ फैली रहती है गंदगी
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। पालम विहार स्थित व्यापार केंद्र में जरूरी सुविधाओं की कमी है। इससे कारोबार प्रभावित हो रहा है। ग्राहकों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बाजार में स्ट्रीट लाइट लंबे समय से खराब हैं। खासकर बाहर की सड़क पर अंधेरा रहता है जिससे रात के समय ग्राहकों को आने-जाने में दिक्कत होती है और सुरक्षा को लेकर भी चिंता बनी रहती है। ये शिकायतें मार्केट संवाद के दौरान यहां के व्यापारियों कीं।
उन्होंने कहा कि बाजार में साफ-सफाई की स्थिति बेहद खराब है और नियमित रूप से कूड़ा नहीं उठाया जा रहा है। महिलाओं के लिए अलग से शौचालय की सुविधा न होना भी एक बड़ी समस्या है जो शौचालय हैं उनमें गंदगी का अंबार है इसलिए कोई इस्तेमाल नहीं करता है। बाजार में बढ़ते अतिक्रमण के कारण रास्ते संकरे हो गए हैं और आवाजाही बाधित हो रही है।
लाइट नहीं जलतीं जिससे शाम के बाद ग्राहक आना बंद कर देते हैं जिससे कारोबार पर बुरा असर पड़ रहा है। -देव शर्मा
यहां के शौचालय में गंदगी है। इस संबंध में जिम्मेदार अधिकारियों से शिकायत की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही। -सतीश कुमार
महिलाओं के लिए अलग शौचालय होना चाहिए। यहां महिला दुकानकार, कर्मचारी और ग्राहकों को परेशानी होती है। -कविता शर्मा
सफाई नहीं होती है। रोज कूड़ा जमा रहता है। नगर निगम से कई बार शिकायत की इसके बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। - विरेंद्र
बाजार के बाहर की रोड पर अंधेरा छाया रहता है। इस वजह से रात के समय हादसे का खतरा रहता है। इस ध्यान देने चाहिए। -विमल
अतिक्रमण के कारण बाजार की सड़कें पतली हो गई हैं। इससे ग्राहकों को आने-जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। -योगेश
Trending Videos