सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   The Decisive Role of BJP Leadership in Nation-Building: Nayab Singh Saini

राष्ट्र निर्माण में भाजपा नेतृत्व की निर्णायक भूमिका : नायब सिंह सैनी

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2026 06:30 PM IST
विज्ञापन
The Decisive Role of BJP Leadership in Nation-Building: Nayab Singh Saini
विज्ञापन
सीएम ने भाजपा कार्यालय के परिसर में अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण किया
Trending Videos

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में भारत ने वैश्विक स्तर पर एक नई पहचान स्थापित की है। इसकी मजबूत नींव पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के दूरदर्शी नेतृत्व में रखी गई थी। पार्टी हमेशा विचारधारा आधारित राजनीति करते हुए राष्ट्र को सशक्त और विकसित बनाने के संकल्प के साथ आगे बढ़ी है। मुख्यमंत्री सोमवार को गुरुग्राम में भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय गुरुकमल में पार्टी के 47 वें स्थापना दिवस समारोह को संबोधित कर रहे थे।
मुख्यमंत्री ने कार्यालय परिसर में पूर्व प्रधानमंत्री, पार्टी के संस्थापक एवं प्रथम अध्यक्ष अटल बिहारी वाजपेयी की 9 फुट प्रतिमा का अनावरण भी किया। प्रतिमा अनावरण पर प्रदेश प्रभारी डॉ. सतीश पुनिया व प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस उन मूल्यों और आदर्शों की याद दिलाने का अवसर है, जिन्हें महान नेताओं ने अपने तप और परिश्रम से संगठन में स्थापित किया। उन्होंने कहा कि भाजपा की स्थापना केवल एक राजनीतिक दल के रूप में नहीं, बल्कि राष्ट्र सेवा, समर्पण और मजबूत विचारधारा के उदय के रूप में हुई थी। 6 अप्रैल 1980 को रखी गई इस नींव ने आज एक विशाल वटवृक्ष का रूप ले लिया है, जो विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक संगठन के रूप में स्थापित है। नायब सिंह सैनी ने कहा कि इस ऐतिहासिक सफर के पीछे करोड़ों कार्यकर्ताओं का त्याग, परिश्रम और समर्पण है, जिन्होंने दिन-रात मेहनत कर राष्ट्र को नई दिशा देने का कार्य किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed