सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Workers strike in Manesar demanding increase in wages

Gurugram News: मानेसर में वेतन बढ़ाने की मांग पर श्रमिकों की हड़ताल

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
Workers strike in Manesar demanding increase in wages
विज्ञापन
मानेसर तहसील परिसर में बैठे, अधिकारियों के कई प्रयास बेनतीजा
Trending Videos

मानेसर। मानेसर औद्योगिक क्षेत्र में वेतन बढ़ाने को लेकर श्रमिकों का आक्रोश लगातार बढ़ रहा है। सोमवार को मुंजाल शोवा लिमिटेड के लगभग 300 प्रशिक्षु (ट्रेनी) और सत्यम ऑटो के करीब 400 कच्चे कर्मचारी मानेसर तहसील परिसर में हड़ताल पर बैठ गए। प्रदर्शन के कारण परिसर में सुरक्षा के मद्देनजर भारी पुलिस बल तैनात किया गया।
सुबह करीब 10 बजे एसडीएम दर्शन यादव, एसीपी, अस्सिटेंट लेबर इंस्पेक्टर और कंपनियों के एचआर के बीच वार्ता हुई, लेकिन सफल नहीं हुई। इसके बाद दोबारा दोपहर 12 बजे अधिकारियों की फिर वार्ता हुई, लेकिन इस बातचीत में भी कोई नतीजा नहीं निकला। एसडीएम दर्शन यादव और एसीपी खुद श्रमिकों को समझाने उनके पास पहुंचे, लेकिन वेतन बढ़ोतरी के सवाल पर कर्मचारी अड़े रहे। अधिकारियों ने कई बार समझाने की कोशिश की कि वार्ता जारी रहे, लेकिन श्रमिकों ने अपनी मांग पर कायम रहते हुए हड़ताल जारी रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रमिकों का कहना है कि उनकी मेहनत के मुताबिक वेतन बढ़ाना जरूरी है। दूसरी तरफ, कंपनियों की ओर से वेतन बढ़ाने पर सहमति नहीं बनी है। शाम पांच बजे फिर से अधिकारियों और कंपनियों के प्रतिनिधियों ने वार्ता की, लेकिन कोई समाधान नहीं निकल पाया। एसडीएम दर्शन यादव ने बताया कि एसीपी, अस्सिटेंट लेबर इंस्पेक्टर और कंपनियों के एचआर से बातचीत जारी रखेंगे ताकि जल्द से जल्द समस्या का समाधान निकाला जा सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed