{"_id":"69d3c5c9771a5355c50fe958","slug":"the-pumping-station-and-100-mld-stp-in-sector-9-will-be-finalized-tomorrow-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-84195-2026-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: सेक्टर नौ में पंपिंग स्टेशन और 100 एमएलडी एसटीपी पर कल लगेगी मुहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: सेक्टर नौ में पंपिंग स्टेशन और 100 एमएलडी एसटीपी पर कल लगेगी मुहर
विज्ञापन
विज्ञापन
हाई पावर वर्क्स परचेज कमेटी में मंजूरी के लिए रखे जाएंगे दोनों विकास कार्य
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में बुधवार को होने वाली हाई पावर वर्क्स परचेज कमेटी (एचपीडब्ल्यूपीसी) की बैठक में सेक्टर-9 में प्रस्तावित 665 एमएलडी के मेन पंपिंग स्टेशन (एमपीएस) और धनवापुर में 100 एमएलडी क्षमता के सीवर शोधन संयंत्र (एसटीपी) के प्रस्ताव मंजूरी के लिए रखे जाएंगे। स्वीकृति मिलने के बाद दोनों परियोजनाओं पर काम शुरू हो जाएगा।
गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण ने सेक्टर-9 सूर्या विहार में 665 एमएलडी क्षमता के मेन पंपिंग स्टेशन की सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली हैं। यह परियोजना करीब 119 करोड़ रुपये की है और इसके लिए एजेंसी का चयन भी किया जा चुका है। वर्तमान में पुराने शहर के लिए धनवापुर स्थित एसटीपी की क्षमता 218 एमएलडी है। सीवर का पानी सेक्टर-9 में एकत्र होता है, जहां से उसे पंप कर एसटीपी तक पहुंचाया जाता है। भविष्य की जरूरतों और जलभराव की समस्या को ध्यान में रखते हुए नए एमपीएस का निर्माण प्रस्तावित है। धनवापुर एसटीपी परिसर में 100 एमएलडी क्षमता का नया सीवर शोधन संयंत्र स्थापित किया जाएगा। इस परियोजना पर करीब 166 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसके तहत एसबीआर तकनीक आधारित एसटीपी और बायो-सीबीजी प्लांट विकसित करने की योजना है, जिससे सीवर के पानी का बेहतर तरीके से शोधन किया जा सके।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
सेक्टर-9 में 665 एमएलडी का मेन पंपिंग स्टेशन और धनवापुर में 100 एमएलडी क्षमता का एसटीपी स्थापित किया जाना है। सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं और प्रस्ताव हाई पावर कमेटी के समक्ष रखा जाएगा। इन परियोजनाओं से पुराने शहर की सीवर और जलभराव की समस्या दूर होगी। -हेमंत कुमार, मुख्य अभियंता, जीएमडीए
Trending Videos