सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Number of viral patients increased in Sector 10 Civil Hospital

Gurugram News: सेक्टर 10 नागरिक अस्पताल में वायरल मरीजों की संख्या बढ़ी

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2026 08:20 PM IST
विज्ञापन
Number of viral patients increased in Sector 10 Civil Hospital
विज्ञापन
डॉक्टरों ने पानी की स्वच्छता और व्यक्तिगत स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने की दी सलाह
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सेक्टर-10 स्थित नागरिक अस्पताल में बदलते मौसम के कारण वायरल और मौसमी बीमारियों के मरीजों की संख्या में तेजी से वृद्धि हुई है। अस्पताल प्रशासन के अनुसार हाल में लगातार मौसम में परिवर्तन के कारण वायरल संक्रमण के मामले बढ़े हैं। ओपीडी में मुख्य रूप से डायरिया, बुखार और जुकाम के मरीजों का आना अधिक देखा जा रहा है।
इस मौसम में पानी की स्वच्छता और व्यक्तिगत स्वच्छता पर विशेष ध्यान दें। उन्होंने कहा कि वायरल बीमारियों से बचाव के लिए हाथ धोना, गंदा पानी या खाना न खाना, और भीड़-भाड़ वाले स्थानों में सतर्कता जरूरी है। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की है कि अगर बुखार या दस्त जैसी समस्याएं महसूस हों तो समय पर अस्पताल पहुंचें और स्वयं उपचार के बजाय डॉक्टर की सलाह लें। बीते दिनों से हो रही बेमौसम बारिश से लोगों की समस्या बढ़ गई है। ऐसे में डाक्टरों ने बाहर का खाना से बचने के साथ ताजा खाना खाने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---

कांउटर पर पंजीकरण कार्ड के लिए भारी भीड़
सोमवार को सेक्टर-10 स्थित नागरिक अस्पताल में मरीजों की भारी भीड़ देखी गई। पंजीकरण कार्ड बनवाने के लिए लोग घंटों लाइन में लगे रहे। वर्तमान में केवल छह कांउटर संचालित हैं, जबकि अतिरिक्त कांउटर न खुलने के कारण लंबी प्रतीक्षा हुई। विशेष रूप से त्वचा ओपीडी और हड्डी ओपीडी के बाहर भीड़ अधिक नजर आई। इन दिनों मरीजों की संख्या बढ़ने के कारण समस्या और गंभीर हो गई है।
अस्पताल परिसर में काउंटर बढ़ाने के लिए कार्य किया जा रहा है। इसका उद्देश्य भीड़ कम करना और रोगियों की सेवा में सुधार करना है। इससे मरीजों को इंतजार में राहत मिलेगी और सुविधाएं बेहतर होंगी। - डाॅ. लोकवीर, सीएमओ, स्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article