सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Preparations to control vector borne diseases intensified before monsoon

Gurugram News: मानसून से पहले वेक्टर जनित बीमारियों पर काबू की तैयारी तेज

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2026 08:17 PM IST
विज्ञापन
Preparations to control vector borne diseases intensified before monsoon
विज्ञापन
गुरुग्राम। मानसून से पहले जिले में डेंगू और मलेरिया जैसी वेक्टर जनित बीमारियों की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। अधिकारियों के अनुसार, राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत निरीक्षण, रैपिड फीवर सर्वे और जल स्रोतों में गम्बूसिया मछली छोड़ने की योजना बनाई गई है, जो मच्छरों के लार्वा को खत्म करने में मदद करती है।
Trending Videos


स्वास्थ्य विभाग के उप सिविल सर्जन डॉ. जेपी राजलीवाल ने बताया कि शहर के करीब 204 जल स्रोतों में गम्बूसिया मछली डाली जा चुकी है। इसके साथ ही मई से अक्तूबर तक विशेष अभियान चलाकर फॉगिंग, लार्वा जांच और संवेदनशील क्षेत्रों की मैपिंग की जाएगी। पिछले वर्ष 64 डेंगू और 8 मलेरिया के मामले सामने आए थे, जबकि 2024 में 186 डेंगू और दो मलेरिया मामले दर्ज किए गए थे। राहत की बात यह रही कि किसी भी वर्ष में मौत नहीं हुई। वजीराबाद, गढ़ी हरसरू, दौलताबाद, नखरोला, बादशाहपुर और पटौदी को हॉटस्पॉट के रूप में चिन्हित किया गया है। इन क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को पानी जमा न होने देने और समय पर इलाज कराने के लिए प्रेरित किया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed