सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Houses adjacent to Aravalli Park have become easy targets for thieves.

Gurugram News: अरावली बायोडायवर्सिटी पार्क ने सुख दिया चैन छीना

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2026 07:30 PM IST
विज्ञापन
Houses adjacent to Aravalli Park have become easy targets for thieves.
विज्ञापन
लोगों का आरोप, सुरक्षा के इंतजाम नाकाफी, पार्क की टूटी हुई बाउंड्री वॉल बन रही वजह
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। अरावली बायोडायवर्सिटी पार्क से सटे डीएलएफ फेस ब्लॉक क्षेत्र में चोरी की बढ़ती घटनाओं ने स्थानीय निवासियों की चिंता बढ़ा दी है। लोगों का कहना है कि पार्क ने सुख तो दिया लेकिन साथ में चैन भी छीन लिया। बीते रविवार को भी एक चोरी को अंजाम देने की घटना सामने आई है। रात के समय तीन बदमाश जंगल की तरफ से घर में घुसे। उन्होंने बाउंड्री फेंसिंग काटकर प्रवेश किया और रसोई की खिड़की तोड़कर अंदर पहुंच गए। लैपटॉप व अन्य सामान खोजते समय घर में मौजूद महेश जाग गए। आहट मिलते ही आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना में कोई सामान चोरी नहीं हुआ। नगर निगम को शिकायतों के बावजूद समाधान नहीं किया जा रहा है।

इससे पहले भी 20 से अधिक चोरी हो चुकी हैं। निवासियों का आरोप है कि सुरक्षा के इंतजाम नाकाफी व पार्क की टूटी हुई बाउंड्री वॉल अपराधियों के लिए आसान रास्ता बन गई है। निवासियों का कहना है कि ब्लॉक और पार्क के बीच 12-13 साल पुरानी बाउंड्री वॉल बनी हुई है, जो अब जर्जर हो चुकी है। पार्क के भीतर करीब तीन हजार झुग्गियां होने से स्थिति और कठिन हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


----



जब तक इस पार्क का स्थायी समाधान नहीं किया जाएगा तब तक समस्या बनी रहेगी। नगर निगम को पार्क में अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने की जरूरत है ताकि इस तरह की रोक लगाई जा सके। -विशाल, सदस्य, अरावली वुड सोसाइटी


पार्क की इस समस्या के लिए नगर निगम को कई बार शिकायत की गई है लेकिन कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया। पार्क में बड़ी संख्या में झुग्गियां मौजूद हैं, इससे असामाजिक तत्वों की आवाजाही बढ़ी है। -आजाद सिंह, सेक्रेटरी, अरावली वुड सोसाइटी

---------------------
यह मामला अब तक संज्ञान में नहीं आया था। जो भी समस्या है उस पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी। संबंधित विभाग स्थिति का अध्ययन कर उचित कदम उठाएगा ताकि समस्या का शीघ्र समाधान हो सके।- रविंद्र यादव, अतिरिक्त आयुक्त, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed