सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Rajput Mahasabha honored the promising daughters of the society

Gurugram News: राजपूत महासभा ने किया समाज की होनहार बेटियों का सम्मान

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2026 07:32 PM IST
विज्ञापन
Rajput Mahasabha honored the promising daughters of the society
विज्ञापन
भारतीय प्रशासनिक सेवा, न्यायिक सेवा तथा अन्य में नियुक्त होने वालीं बेटियों को किया सम्मानित
Trending Videos

गुरुग्राम। भारतीय प्रशासनिक सेवा, न्यायिक सेवा तथा श्रेणी-1 एवं श्रेणी-2 में नियुक्त होकर समाज का नाम रोशन करने वाली बेटियों को रविवार को राजपूत महासभा गुरुग्राम की ओर सम्मानित किया गया। महाराणा प्रताप मेमोरियल स्कूल ग्राउंड में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह की अध्यक्षता राजपूत महासभा के अध्यक्ष एडवोकेट अरुण सिंह चौहान ने की।
मुख्य अतिथि एवं हरियाणा सरकार में कैबिनेट मंत्री श्याम सिंह राणा के बेटे नेपाल सिंह राणा, विशिष्ट अतिथि के तौर पर पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के सीनियर एडवोकेट ऋषिपाल सिंह राणा, संयोगिता चौहान सहित समस्त अतिथियों का राजपूत महासभा के पदाधिकारियों ने पगड़ी बांधकर व स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। मुख्य अतिथि नेपाल सिंह राणा ने कहा कि इस तरह के आयोजन समाज के बच्चों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं। अपनी सफलता से समाज का नाम रोशन करने वाली सभी बेटियां समाज के अन्य बच्चों को प्रेरणा देने का काम करेगी। इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष जतनवीर राघव, डॉ. शक्ति सिंह चौहान, अनिल चौहान हरसरु, डॉ. जितेन्द्र सिंह चौहान, जगत सिंह चौहान, अरिंदम सिंह बिल्लू, एडवोकेट अरुण सिंह चौहान, अर्चना चौहान, यशपाल सिंह, श्याम सिंह राघव, मढढू सिंह ने भी विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
इन बेटियों को मिला सम्मान

समारोह में आईएएस अनन्या राणा (करनाल), आईएएस कुमारी रिचा सिंह (पलवल), सिविल जज कुमारी सोनाली चौहान (बेगमपुर खटोला), जिला खेल अधिकारी कुमारी मिनाक्षी राघव (खेड़ला) काे सम्मानित किया गया। गांव हरसरू की और से प्रतिभाशाली बेटियों को गीता भेंट की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed