{"_id":"69d3ac0e5a1cdd9403033df9","slug":"rudra-jain-won-gold-medal-in-district-chess-competition-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-84168-2026-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: जिला शतरंज प्रतियोगिता में रुद्र जैन ने स्वर्ण पदक जीता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: जिला शतरंज प्रतियोगिता में रुद्र जैन ने स्वर्ण पदक जीता
नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2026 06:20 PM IST
गुरुग्राम। सेक्टर-57 स्थित पार्थ इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित दो दिवसीय जिला शतरंज प्रतियोगिता का सफलतापूर्वक समापन हुआ। प्रतियोगिता में जिले से 425 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। जिला शतरंज एसोसिएशन के महासचिव एडवोकेट राजपाल चौहान ने बताया कि विजेता खिलाड़ी आगामी राज्य स्तरीय चैंपियनशिप में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। नौ से 15 आयु वर्ग के जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता 18 और 19 अप्रैल को सेक्टर-50 स्थित आरपीएस इंटरनेशनल स्कूल में होगी। सात आयु वर्ग में लड़कों में रुद्र जैन प्रथम, अद्वय तेवतिया द्वितीय व केदारनाथ तृतीय रहे। लड़कियों में गिरिशा देस्वाल प्रथम, आंशि साहू द्वितीय व अक्षिता आर्या तृतीय रही। वहीं, 13 आयु वर्ग में लड़कों में वैराज सोगरवाल प्रथम, आरव जैन द्वितीय व शाश्वत सिंह तृतीय रहे, जबकि लड़कियों में कशिका गोयल प्रथम, हुनर कपूर द्वितीय व शाइना गुप्ता तृतीय रही। 19 आयु वर्ग के लड़कों में निमय अग्रवाल प्रथम, इशान भटनागर द्वितीय व सक्षम अरोड़ा तृतीय रहे तथा लड़कियों में निष्ठा अरोड़ा प्रथम, श्रेया पिप्लानी द्वितीय व श्रिया गौतम तृतीय स्थान पर रहीं। प्रतियोगिता डायरेक्टर जयंत चौहान की देखरेख में हुई। वहीं, कशिश ठाकुर, आकाश ठाकुर, आदित्य जैन, अच्चलेश्वर, कोमल, गोकुल व योगेश सोलंकी ने सहयोग किया। विजेता खिलाड़ियों को नकद राशि, ट्रॉफी व प्रमाण पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।