सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Mission Buniyad's residential center will open in the district

Gurugram News: जिले में खुलेगा मिशन बुनियाद का आवासीय केंद्र

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
Mission Buniyad's residential center will open in the district
विज्ञापन
नीट-आईआईटी की तैयारी का मिलेगा मौका
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी

गुरुग्राम। सरकारी स्कूलों के होनहार विद्यार्थियों को बेहतर पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी का मौका देने के लिए हरियाणा सरकार ने मिशन बुनियाद के तहत आवासीय केंद्र खोलने का फैसला किया है। प्रदेश में कुल चार आवासीय केंद्र तैयार किए जा रहे हैं, जिनमें गुरुग्राम का नाम भी शामिल है। सरकार की ओर से यह पहल विद्यार्थियों के लिए एक बड़ी सौगात मानी जा रही है और इन केंद्रों की शुरुआत अप्रैल से की जाएगी।




इन आवासीय केंद्रों में विद्यार्थियों के रहने और पढ़ने की व्यवस्था की जाएगी। यहां चयनित विद्यार्थियों को एक ही परिसर में रहकर पढ़ाई करने का अवसर मिलेगा। साथ ही अनुभवी शिक्षक उन्हें नियमित रूप से पढ़ाएंगे और पढ़ाई में आने वाली कठिनाइयों को दूर करने में मदद करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



मिशन बुनियाद के तहत विद्यार्थियों को नीट और आईआईटी जैसी बड़ी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी भी कराई जाएगी। इसके लिए गणित, विज्ञान और अन्य जरूरी विषयों की विशेष कक्षाएं लगाई जाएंगी। विद्यार्थियों को अतिरिक्त अभ्यास, टेस्ट और विषय विशेषज्ञों का मार्गदर्शन भी मिलेगा, ताकि वे इन परीक्षाओं में अच्छा प्रदर्शन कर सकें। विकल्प फाउंडेशन के कपिल भार्गव ने बताया कि सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले मेधावी और जरूरतमंद विद्यार्थियों को आगे बढ़ने का अवसर देना है। कई बार संसाधनों की कमी के कारण विद्यार्थी प्रतियोगी परीक्षाओं की सही तैयारी नहीं कर पाते हैं। ऐसे में आवासीय केंद्र उनके लिए एक बेहतर मंच साबित होंगे, जहां उन्हें पढ़ाई के लिए अनुकूल माहौल और मार्गदर्शन मिल सकेगा।

-------
आज जारी होगा सुपर 100 लेवल -1 परीक्षा का परिणाम
अब विद्यार्थियों को अपना परिणाम देखने के लिए इधर-उधर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। विभाग की ओर से परिणाम ऑनलाइन साइट पर जारी किया जाएगा, जहां विद्यार्थी जानकारी देकर अपना-अपना परिणाम आसानी से देख सकेंगे। साइट पर विद्यार्थियों को उनके प्राप्त अंक भी स्पष्ट रूप से दिखाई देंगे, जिससे वे अपने प्रदर्शन का सही आकलन कर सकेंगे। पहले पूरे जिले का केवल ओवरऑल परिणाम जारी किया जाता था, जिसमें विद्यार्थियों के व्यक्तिगत नंबर दिखाई नहीं देते थे, लेकिन अब नई व्यवस्था के बाद हर विद्यार्थी अपने अंक खुद देख सकेगा। इससे परिणाम देखने की प्रक्रिया पहले की तुलना में अधिक आसान और पारदर्शी हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed