सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Traffic rules violated, fined Rs 1.53 crore

Gurugram News: यातायात नियमों की अवहेलना, 1.53 करोड़ रुपये का लगा जुर्माना

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2026 05:04 PM IST
विज्ञापन
Traffic rules violated, fined Rs 1.53 crore
विज्ञापन
नौ से 15 मार्च के बीच में 13,011 वाहन चालकों पर की गई कार्रवाई
Trending Videos


संवाद न्यूज एजेंसी

गुरुग्राम। यातायात पुलिस की लगातार सख्ती के बाद वाहन चालक सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं। नियमों की अवहेलना करने पर एक हफ्ते में यातायात पुलिस ने 1.53 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। इसमें सबसे ज्यादा गलत दिशा में वाहन चलाने पर चालान हुआ है।



पुलिस उपायुक्त यातायात डॉ. राजेश मोहन ने बताया कि नौ से 15 मार्च के बीच में 13,011 चालकों का चालान किया है। इस दौरान गलत दिशा में वाहन चलाने पर 1448, दोपहिया वाहन बिना हेलमेट के चलाने पर 942 व दूसरी सवारी द्वारा हेलमेट न लगाने पर 1068, सीट बेल्ट न लगाने पर 878, शराब पीकर वाहन चलाने पर 526, गलत जगह पर वाहन खड़ा करने पर 1723, दोपहिया वाहन पर तीन व्यक्ति बैठने पर 180,तेज गति में वाहन चलाने पर 16, वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग करने पर 61, ध्वनि प्रदूषण पर 24,गलत लेन में वाहन चलाने पर 616 व अन्य चालान किए गए ।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इस दौरान कैमरों के माध्यम से 246 चालान किए गए। इसमें तेज गति में वाहन चलाने पर तीन, बिना सीट बेल्ट के वाहन चलाने पर 165 के साथ ही अन्य चालान किए गए। बीते एक हफ्ते में कई जगहों पर लोगों को जागरूक करने के लिए अभियान भी आयोजित किए गए। इस एक हफ्ते के दौरान शहर में 16 जगहों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।



---------

टेंपर्ड नंबर प्लेट और ब्लैक फिल्म पर कार्रवाई के दिए निर्देश

गुरुग्राम। पुलिस उपायुक्त डॉ. राजेश मोहन ने सोमवार को जनरल परेड का आयोजन किया। इस दौरान उन्होंने वहां पर मौजूद सभी यातायात पुलिसकर्मियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि वाहनों पर लगी टेंपर्ड नंबर प्लेट और ब्लैक फिल्म के विरुद्ध विशेष अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई की जाए। अपराधी और असामाजिक तत्वों वाले व्यक्ति ऐसे वाहनों का इस्तेमाल करके किसी भी अप्रिय घटना को अंजाम देकर भागने में इस्तेमाल करते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed