सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Student making parents aware about RTE scheme

Gurugram News: आरटीई योजना के लिए छात्रा कर रही अभिभावकों को जागरूक

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2026 07:21 PM IST
विज्ञापन
Student making parents aware about RTE scheme
विज्ञापन
बदशाहपुर। कक्षा 10 की एक छात्रा ने एक सामाजिक पहल की शुरुआत की है। इस पहल के माध्यम से वह क्षेत्र के लोगों को शिक्षा के अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत मिलने वाली निशुल्क शिक्षा योजना के बारे में जागरूक कर रही हैं। उनकी इस कोशिश को स्थानीय निवासियों द्वारा सराहा जा रहा है। कशिश जैन ने लोगों से अपील की है कि वे इस योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और आसपास के जरूरतमंद परिवारों तक भी इसकी जानकारी पहुंचाएं। उन्होंने बताया कि इस योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया 31 मार्च से शुरू हो रही है, इसलिए अभिभावक सभी जरूरी दस्तावेज पहले से तैयार रखें। योजना के अंतर्गत 3 से 6 वर्ष तक के पात्र बच्चों को निजी स्कूलों में कक्षा 8 तक मुफ्त शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलता है। यह पहल विशेष रूप से आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के परिवारों के लिए लाभकारी साबित हो सकती है, जो अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा दिलाने में असमर्थ हैं। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed