{"_id":"699c427588e4432cb50423f5","slug":"mobile-phones-worth-rs-2776-lakh-stolen-from-a-vehicle-that-arrived-at-the-company-from-the-warehouse-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-80550-2026-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: वेयरहाउस से कंपनी में पहुंची गाड़ी से 27.76 लाख के मोबाइल चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: वेयरहाउस से कंपनी में पहुंची गाड़ी से 27.76 लाख के मोबाइल चोरी
विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रैकिंग ऑपरेशन कर्मचारी की शिकायत पर ट्रक के चालक व साथी के खिलाफ मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। बिलासपुर थाना क्षेत्र में दो अक्तूबर 2025 को फ्लिपकार्ट वेयरहाउस में पहुंची एक गाड़ी के चालक ने साथी के साथ मिलकर 27,76,696 रुपये कीमत के मोबाइल व अन्य सामान चोरी कर लिया। ट्रांसपोर्ट कंपनी में ट्रैकिंग ऑपरेशन का काम करने वाले कर्मी की शिकायत के आधार पर चालक व साथी के खिलाफ बिलासपुर थाने में धारा 316(3) बीएनएस के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।
सेक्टर-86 स्थित ध्रुव रोड कॅरिअर सेचुएटेड में ट्रैकिंग ऑपरेशन के पद पर कार्यरत करन भदौरिया ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके कंपनी के माध्यम से अलग-अलग मालिकों की गाडियां वेयरहाउस से सामान लाने व ले जाने का कार्य करती हैं। 30 सितंबर 2025 को एक गाड़ी पर चालक आमिर खान व उसका साथी था, जोकि महाराष्ट्र के भिवण्डी से गाड़ी में सामान लोड करके बिलासपुर में तावडू रोड स्थित जेकेएस फ्लिपकार्ट वेयरहाउस के लिए चली थी। 2 अक्तूबर 2025 को गाड़ी वेयरहाउस में पहुंच गई।
गाड़ी को वेयरहाउस में खड़ी करके चालक आमिर खान व उसके साथी चले गए। तीन दिन बाद फ्लिपकार्ट कंपनी के मैनेजर ने करन भदोरिया से संपर्क करके बताया कि गाड़ी में आए सामान में से 27,76,696 रुपये कीमत के मोबाइल व अन्य सामान कम मिला। करन भदौरिया ने पुलिस को बताया कि जब गाड़ी के चालक आमिर खान के मोबाइल पर कॉल की तो वह बंद मिला।
जांच अधिकारी एसआई राकेश ने बताया कि शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की जा चुकी है। जल्द ही चालक आमिर खान व उसके साथी को गिरफ्तार करके पूछताछ की जाएगी। पूछताछ में जो तथ्य सामने आएंगे, उसी आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos