फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   MP Biplab Deb appreciated the spirit of service.

Gurugram News: सांसद बिप्लब देब ने सराहा सेवा भाव

Sun, 09 Aug 2026 04:53 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2026 04:53 PM IST
विज्ञापन
MP Biplab Deb appreciated the spirit of service.
विधायक की ओर से लगाए गए शिविर में सांसद बिप्लब देब पत्नी के साथ पहुंचे
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री और सांसद बिप्लब देब शनिवार को गुरुग्राम-दिल्ली सीमा स्थित धनचिरि शिविर पहुंचे। उन्होंने पत्नी त्रिवेणी राव के साथ विधायक मुकेश शर्मा की ओर से लगाए गए श्री शिव कांवड़ सेवा शिविर का दौरा किया। देब ने भगवान भोलेनाथ के दर्शन कर देश-प्रदेश की सुख-समृद्धि और कांवड़ यात्रियों की सुरक्षित यात्रा की प्रार्थना की।
सांसद ने शिविर में कांवड़ियों के लिए की गई सभी व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने विश्राम, भोजन, स्वास्थ्य, स्वच्छता और अन्य सुविधाओं की जानकारी ली। बिप्लब देब ने सेवा कार्य में जुटे स्वयंसेवकों की सराहना की। उन्होंने कहा कि निस्वार्थ भाव से शिवभक्तों की सेवा करना भारतीय संस्कृति का हिस्सा है। विधायक मुकेश शर्मा ने बताया कि बिप्लब देब का शिविर में पहुंचना कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा का अवसर है। इससे पहले, शिविर के तीसरे दिन मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी यहां पहुंचे थे।
विज्ञापन

केदारनाथ धाम की थीम पर तैयार किया शिविर
मुकेश शर्मा के अनुसार, यह शिविर केदारनाथ धाम की थीम पर तैयार किया गया है। यहां वातानुकूलित विश्राम पंडाल, भोजन, जलपान, दूध, रस, फल और बादाम रगड़ा उपलब्ध है। स्नान और स्वच्छ शौचालय की व्यवस्था भी की गई है। कांवड़ यात्रियों के स्वास्थ्य और सुरक्षा के लिए एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड और चिकित्सा सुविधा है। एक समय में करीब 600 से 700 कांवड़ यात्रियों के ठहरने की व्यवस्था है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed