सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Namaz will be offered at more than 60 places

Gurugram News: 60 से अधिक जगहों पर पढ़ी जाएगी नमाज

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2026 07:02 PM IST
विज्ञापन
Namaz will be offered at more than 60 places
विज्ञापन
बकरीद पर्व पर गुरुग्राम पुलिस के पुख्ता सुरक्षा प्रबंध, 860 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। ईद-उल-जुहा (बकरीद) पर्व के अवसर पर गुरुग्राम पुलिस द्वारा कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुख्ता सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। पुलिस आयुक्त गुरुग्राम के निर्देश पर सभी पुलिस उपायुक्तों के सुपरविजन में 60 से अधिक नमाज स्थलों पर 860 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। जिले के सभी प्रमुख नमाज स्थलों, ईदगाहों, संवेदनशील क्षेत्रों तथा मिश्रित आबादी वाले इलाकों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहेंगे।

गुरुग्राम पुलिस द्वारा त्योहार के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोकने के लिए पीसीआर, राइडर, पेट्रोलिंग टीमों तथा विशेष पुलिस टीमों को सक्रिय रखा गया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। अफवाह फैलाने वालों अथवा सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध तुरंत कानूनी कार्रवाई की जाएगी। शांति समिति के सदस्यों एवं स्थानीय गणमान्य व्यक्तियों के साथ भी समन्वय स्थापित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


त्योहार के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए ट्रैफिक पुलिस की विशेष ड्यूटी लगाई गई है। प्रमुख नमाज स्थलों के आसपास ट्रैफिक डायवर्जन एवं यातायात प्रबंधन के आवश्यक इंतजाम किए गए हैं ताकि आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो। गुरुग्राम पुलिस की ओर से आमजन से अपील की गई है कि त्योहार को भाईचारे, शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं। किसी भी अफवाह पर ध्यान न दे, किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि, अफवाह अथवा कानून व्यवस्था से संबंधित सूचना मिलने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें।
विज्ञापन
Trending Videos

-----------------------------
ईद पर बाजार में लगे चार चांद

जामा मस्जिद के पास बकरा बाजार गुलजार राजस्थान और नूंह से लाए गए बकरे
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। ईद उल जुहा और बकरीद का त्योहार बृहस्पतिवार को मनाया जाएगा। जामा मस्जिद के पास का बाजार कई रंगों की फेनी, खजूर और बकरों से सजा हुआ है। तोतापुरी, नागफनी, गुजरी और देशी बकरों के अलावा भेड़ भी बाजार में कुर्बानी के लिए लाए गए हैं। जयपुर से लेकर नूंह के फिरोजपुर झिरका से बकरों की खेप बाजार में मौजूद है। दुकानदार शाहिद ने बताया कि वे 60 बकरे लेकर आए थे, इनमें में एक बचा है। बड़े कान वाले तोतापुरी और नागफनी की मांग ज्यादा है। बकरीद को लेकर औसतन बाजार में 10 हजार से 50 हजार रुपये तक के बकरे बिक रहे हैं। हालांकि, एक दुकानदार शाहिद ने बताया कि बाजार में 4.5 लाख तक की बोली एक बकरे की लगी है।
जामा मस्जिद में आठ बजे पढ़ी जाएगी नमाज
जामा मस्जिद के सामने फेनी, टोपियों, इत्र, कुरान आदि की दुकानें भी सजी हुई हैं। बकरीद की खरीदारी को लेकर बाजार में काफी चहल-पहल रही। जामा मस्जिद में बृहस्पतिवार को सुबह 8 बजे बकरीद की नमाज पढ़ी जाएगी। ईदगाह मैदान में दो बार और लेजर वैली पार्किंग ग्राउंड में तीन बार बकरीद की नमाज पढ़ी जाएगी।
गुरुग्राम में ईद उल जुहा (बकरीद) की नमाज
- जामा मस्जिद सदर बाजार- सुबह 8 बजे
- ईदगाह मस्जिद राजीव चौक - सुबह 7 और 7.30 बजे
- लेजर वैली - सुबह 6.30, 7.30 और 8.30 बजे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed