फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Negligence in sanitation will not be tolerated: Municipal Commissioner

सफाई में लापरवाही बर्दाश्त नहीं : निगमायुक्त

Thu, 29 Oct 2026 07:14 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2026 07:14 PM IST
विज्ञापन
Negligence in sanitation will not be tolerated: Municipal Commissioner
नगर निगमायुक्त प्रदीप दहिया ने प्रदुषण नियंत्रण के लिए बुलाई बैठक। वि
सफाई एवं प्रदूषण नियंत्रण संबंधी समीक्षा बैठक में दिए गए निर्देश
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। नगर निगम गुरुग्राम के आयुक्त प्रदीप दहिया ने सफाई व्यवस्था को प्रभावी बनाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने वायु प्रदूषण पर अंकुश लगाने के लिए व्यापक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा है। ये निर्देश बृहस्पतिवार को सफाई एवं प्रदूषण नियंत्रण संबंधी समीक्षा बैठक में दिए गए।

निगमायुक्त प्रदीप दहिया ने यांत्रिक सड़क सफाई मशीनों की रात्रिकालीन निगरानी अनिवार्य की है। निरीक्षण रिपोर्ट एप के माध्यम से भेजने को कहा गया है। खराब मशीनों को निर्धारित समय-सीमा में दुरुस्त करने के भी निर्देश दिए गए। उन्होंने अधिकारियों से शहर की सड़कों की सफाई व्यवस्था मजबूत बनाने के लिए नियमित निगरानी सुनिश्चित करने को कहा। समयबद्ध कार्रवाई और संबंधित एजेंसियों की जवाबदेही तय करने पर भी जोर दिया गया। अधिकारियों को सफाई कार्यों की गुणवत्ता और उपलब्ध संसाधनों की नियमित जांच करने के निर्देश दिए गए। कमियों को समय रहते दूर करने को भी कहा गया।
विज्ञापन


शर्तों का उल्लंघन करने वाली एजेंसियों पर होगी कार्रवाई

अधिकारियों को टीमों के माध्यम से सभी सड़कों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए। इसमें धूल-मिट्टी, कचरे, निर्माण एवं विध्वंस अपशिष्ट तथा बागवानी कचरे की स्थिति का आकलन होगा। नगर निगम अन्य विभागों के समन्वय से धूल मुक्त अभियान को प्रभावी बनाएगा। निगमायुक्त ने कहा कि निविदा शर्तों के अनुसार कार्यबल और संसाधन उपलब्ध न कराने वाली एजेंसियों को काली सूची में डाला जाएगा। यह कार्रवाई मेयर राजरानी मल्होत्रा के निर्देशों पर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कचरा जलाने पर 24 घंटे निगरानी के निर्देश

कचरा एवं अन्य सामग्री जलाने की घटनाओं पर 24 घंटे निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं। सूचना मिलते ही तुरंत कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया। ऐसी घटनाओं पर त्वरित प्रतिक्रिया से प्रदूषण को बढ़ने से रोका जा सकेगा। सड़कों पर नियमित रूप से पानी का छिड़काव जारी रखने की हिदायत भी दी गई। इससे धूल के उड़ने पर अंकुश लगेगा और प्रदूषण नियंत्रण के प्रयास प्रभावी बने रहेंगे। बैठक में अतिरिक्त निगमायुक्त यश जालुका व रविन्द्र यादव सहित संयुक्त आयुक्त, कार्यकारी अभियंता व सहायक अभियंता उपस्थित रहे।
-------------
नियम तोड़ने वाले मिक्सर प्लांटों पर शिकंजा जारी
गुरुग्राम। शहर में बढ़ते प्रदूषण पर अंकुश लगाने के लिए नियमों की अनदेखी कर रहे मिक्सर प्लांटों के खिलाफ कार्रवाई जारी है। निगम के अनुसार, सोहना-बादशाहपुर से लेकर दौलताबाद और मानेसर क्षेत्र तक अब तक 10 मिक्सर प्लांटों पर बुलडोजर चल चुका है। कार्रवाई के दायरे में आने वाले प्लांटों के खिलाफ नियमानुसार कदम उठाए जा रहे हैं। निगम आयुक्त प्रदीप दहिया ने बताया कि सभी संयुक्त आयुक्त को आदेश दिया गया है कि वह अपने क्षेत्र में अवैध तरीके से चल रहे मिक्सर प्लांट तुरंत बंद कराएं, अवैध रूप से चलने वाले प्लांट के खिलाफ तोड़-फोड़ की जा रही है। ब्यूरो

---------------------
एनसीआर में गुरुग्राम की हवा सबसे खराब
मानेसर। मिलेनियम सिटी में प्रदूषण से लोगों को राहत नहीं मिल रही है। ग्रेप-1 की पाबंदियों के बावजूद शहर की हवा लगातार खराब बनी हुई है। बृहस्पतिवार सुबह हल्की बारिश के बाद भी प्रदूषण का असर दिखा। कई इलाकों में धुंध के कारण हवा साफ नहीं थी। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार, बृहस्पतिवार को गुरुग्राम का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 240 दर्ज किया गया। वहीं, मानेसर का एक्यूआई 228 रहा। इन आंकड़ों के साथ गुरुग्राम और मानेसर की हवा एनसीआर के कई शहरों से ज्यादा प्रदूषित थी। एनसीआर में गुरुग्राम का एक्यूआई सबसे अधिक था। दिल्ली और नोएडा का एक्यूआई 222-222, गाजियाबाद का 147 और फरीदाबाद का 122 दर्ज किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed