{"_id":"6a21a1b0a963332a050577bb","slug":"notice-issued-to-consumers-wasting-water-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-90288-2026-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: जल की बर्बादी करने वालों उपभोक्ताओं को नोटिस जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: जल की बर्बादी करने वालों उपभोक्ताओं को नोटिस जारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
तीन दिन में कनेक्शन दुरुस्त करवाने के आदेश, न मानने पर 5 हजार जुर्माना के साथ कट जाएगा कनेक्शन
फर्रुखनगर। पेयजल की बर्बादी रोकने के लिए जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। खुले में बहते नलों और अवैध पानी कनेक्शन धारकों के खिलाफ विभाग ने सख्त रुख अपनाते हुए नोटिस जारी करने शुरू कर दिए हैं। अभियान के दौरान 98 उपभोक्ताओं को मौके पर नोटिस जारी किए गए और पानी के कनेक्शन पर टोंटी (टैप) लगाने के निर्देश दिए गए।
जिला सलाहकार संजय कुमार के नेतृत्व में खंड समन्वयक और पंप ऑपरेटरों की टीम ने 31 मई से 4 जून तक गांव बुढेड़ा, सांपका, बांस लांबी, फर्रुखनगर, इच्छापुरी, गदाईपुर, खोड़ सहित लगभग 10 गांवों में अभियान चलाया। इस दौरान खुले में चलते पानी के कनेक्शनों और पानी की बर्बादी करने वालों की जांच की गई। जिला सलाहकार संजय कुमार ने बताया कि यदि तीन दिन के अंदर उपभोक्ताओं ने अपने कनेक्शन दुरुस्त नहीं करवाए तो 5 हजार रुपये जुर्माना लगाने के साथ कनेक्शन तुरंत प्रभाव से काट दिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि निजी लीकेज, अवैध कनेक्शन और प्लॉटों में पेयजल से चारा या सब्जी उगाने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। ऐसे लोगों को भी नोटिस देकर चेतावनी दी गई है। इस अभियान में ग्राम जल एवं सीवरेज समिति ( वीडब्ल्यूएससी) का भी सहयोग मिल रहा है। विभाग की टीम धीरे-धीरे गुरुग्राम जिले के सभी ग्रामीण क्षेत्रों को कवर कर रही है। इस मौके पर खंड समन्वयक गुरबाज सिंह, राजकुमार, ग्राम जल एवं सीवरेज समिति के सदस्य, पंप ऑपरेटर, पीएचईडी कर्मचारी और ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
Trending Videos