सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Now the plants of Sector-22 Park will not wither due to heat.

Gurugram News: अब गर्मी से नहीं मुरझाएंगे सेक्टर-22 पार्क के पौधे

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 09 Feb 2026 05:55 PM IST
विज्ञापन
Now the plants of Sector-22 Park will not wither due to heat.
विज्ञापन
जीएमडीए ने पार्क में सीवर शोधित पानी की लाइन डाली
Trending Videos

अमर उजाला ब्यूरो
गुुरुग्राम। सेक्टर-14 से सेक्टर-22 स्थित ताऊ देवीलाल पार्क तक सीवर शोधित पानी के लिए पाइपलाइन डालने का कार्य पूरा हो गया है। जल्द पार्क के पौधों को शोधित पानी से हरा-भरा रखा जाएगा। ऐसे में इस बार गर्मी में पार्क के पौधे मुरझाएंगे नहीं।
गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण सीवर शोधित पानी का प्रयोग ग्रीन बेल्ट और पार्क के साथ कॉमर्शियल प्रयोग पर जोर दे रहा है। इसके लिए कई जगहों पर सीवर शोधित पानी प्रयोग करने के लिए पाइपलाइन डाली गई हैं। जीएमडीए ने पुरानी दिल्ली रोड, सनथ रोड, ताऊ देवी लाल पार्क सेक्टर-22 और वायु सेना स्टेशन में सीवर शोधित पानी की आपूर्ति के लिए पंपिंग मशीनरी और मुख्य वितरण रिसाइकिल पाइप लाइन के साथ भूमिगत टैंक के निर्माण कार्य को लगभग पूरा कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जीएमडीए की प्रवक्ता ने बताया कि सीवर शोधित पानी का प्रयोग ग्रीन बेल्ट व पार्क में प्रयोग किया जाना है। बहरामपुर से सीवर शोधित संयंत्र से पानी की मास्टर लाइन एमडीआई चौक के पास तक है। इसके बाद पानी को सेक्टर-22 पार्क तक पाइप से लाया जाएगा। जीएमडीए सेक्टर-22 पार्क को बेहतर करने जा रहा है। पार्क की बाउंड्री वॉल को ठीक कराने के साथ कटीले तार की फेंसिंग कराने की योजना है। सिविल वर्क के अलावा पार्क में लोगों को बैठने के लिए दो जगह कैनोपी का इंतजाम कराया जाएगा। इस पर करीब 105.33 लाख रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed