{"_id":"69bab0f2dbefbbb0b70e8b30","slug":"old-books-will-be-collected-and-given-to-new-students-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-82440-2026-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: पुरानी किताबें इकट्ठा कर नए छात्रों को दी जाएंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: पुरानी किताबें इकट्ठा कर नए छात्रों को दी जाएंगी
विज्ञापन
विज्ञापन
सभी जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों के दिए निर्देश, आदेश न मानने पर होगी कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। हरियाणा राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद ने नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए अहम निर्देश जारी किए हैं। इसके तहत कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों से पुरानी पाठ्यपुस्तकों का संग्रह कर उन्हें नए दाखिला लेने वाले छात्रों को वितरित किया जाएगा। इस संबंध में सभी जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों को अपने-अपने जिलों में 100 प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
आदेश में कहा गया है कि अप्रैल 2026 में परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों से किताबें उनकी परीक्षा समाप्त होने के बाद ही ली जाएंगी, ताकि उनकी पढ़ाई प्रभावित न हो। साथ ही अप्रैल माह में क्लास रेडीनेस प्रोग्राम के तहत इन्हीं किताबों के आधार पर छात्रों का व्यापक रिवीजन कराया जाएगा। विभाग की ओर से सभी स्कूलों को इस संबंध में दिशा-निर्देश भेज दिए गए हैं और इसकी नियमित निगरानी भी की जाएगी। एससीईआरटी ने स्पष्ट किया है कि आदेशों की अनदेखी करने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
इस योजना का मकसद पुरानी किताबों का सही इस्तेमाल करना है, ताकि नए बच्चों को आसानी से किताबें मिल सकें। उन्होंने बताया सभी स्कूलों को निर्देश दिए गए हैं कि बच्चों से किताबें परीक्षा खत्म होने के बाद ही ली जाएं, ताकि उनकी पढ़ाई पर कोई असर न पड़े। - सरोज दहिया, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी गुरुग्राम।
Trending Videos