फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Pace slows down due to heavy rain.

Gurugram News: झमाझम बारिश से थमी रफ्तार

Thu, 13 Aug 2026 08:16 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2026 08:16 PM IST
विज्ञापन
Pace slows down due to heavy rain.
जलभराव से हुई लोगों को परेशानी, कादिपुर और हरसरू में सर्वाधिक 45-45 मिमी वर्षा दर्ज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम/मानेसर। मिलेनियम सिटी में बृहस्पतिवार को दिनभर तेज धूप और उमस ने लोगों को परेशान किया। वहीं, शाम को अचानक तेज बारिश ने एक बार फिर जलभराव की समस्या सामने खड़ी कर दी। शाम चार बजे के करीब शुरू हुई झमाझम बारिश से कादिपुर और हरसरू में सर्वाधिक 45-45 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। बारिश के कारण शहर के कई मुख्य चौराहों और आंतरिक सड़कों पर पानी भर गया, जिससे शाम के व्यस्त समय में वाहनों की गति थम गई।

बारिश से सेक्टर-4 की बाजार की स्थिति सबसे खराब रही, जहां पूरा बाजार जलमग्न हो गया। दुकानदारों और ग्राहकों को घुटनों तक भरे पानी से गुजरना पड़ा। सेक्टर-15, सेक्टर-10, सेक्टर-37, सेक्टर-9ए, न्यू कॉलोनी, कृष्णा कॉलोनी, सूरत नगर, राजेंद्रा पार्क, शीतला माता रोड, सेक्टर-5 और लक्ष्मण विहार सहित दर्जनों रिहायशी इलाकों में भी जलभराव बना रहा। गुरुग्राम तहसील क्षेत्र में 34 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। वजीराबाद में चार मिलीमीटर और बादशाहपुर में एक मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। सोहना, मानेसर, पटौदी और फर्रुखनगर में शून्य बारिश रही। दक्षिणी व पश्चिमी ग्रामीण हिस्सों में मौसम सूखा रहा।
विज्ञापन




दिल्ली-जयपुर हाइवे पर रेंग-रेंग कर निकले वाहन

बारिश का अलर्ट मिलने के बाद ट्रैफिक पुलिस सतर्क हो गई थी। साढ़े तीन बजे के आस-पास हुई बारिश के दौरान दिल्ली-जयपुर हाइवे पर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। एसीपी ट्रैफिक सत्यपाल यादव ने बताया कि बारिश के दौरान थोड़ा जाम के हालात रहे, मगर बाद में ट्रैफिक सामान्य रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed