फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Train services affected by signaling work at Delhi Sarai Rohilla and Patel Nagar.

Gurugram News: दिल्ली सराय रोहिल्ला व पटेल नगर पर सिंगलिंग काम से ट्रेनें प्रभावित

Thu, 13 Aug 2026 08:21 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2026 08:21 PM IST
विज्ञापन
Train services affected by signaling work at Delhi Sarai Rohilla and Patel Nagar.
गुरुग्राम। दिल्ली सराय रोहिल्ला और पटेल नगर रेलवे स्टेशन पर सिंगलिंग काम के कारण ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। रेलवे विभाग ने यात्रियों की जानकारी के लिए अधिसूचना जारी की है। 6 और 7 अक्तूबर को कुल छह ट्रेनें रद्द रहेंगी। 7 अक्तूबर को दिल्ली सराय-भुज (20984), दिल्ली-रेवाड़ी (254421 व 474003), रेवाड़ी-दिल्ली (574002) और हिसार-दिल्ली (954310) रद्द होंगी। 6 अक्तूबर को दिल्ली-हिसार (654309) रद्द रहेगी। लंबी दूरी की कई ट्रेनों के रूट भी बदले जाएंगे। 6 अक्तूबर को जम्मू तवी-बाडमेर (14662) जम्मूतवी से दिल्ली-रोहतक-भिवानी-रेवाड़ी होकर चलेगी और भिवानी में ठहरेगी। 7 अक्तूबर को बरेली-भुज (14321) बरेली से चलकर इसी मार्ग से संचालित होगी। 6 अक्तूबर को भुज-बरेली (14312) भुज से रेवाड़ी-भिवानी-रोहतक-दिल्ली होकर चलेगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed